एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पहले बदमाशों ने गाड़ी को रोका, फिर ताबड़तोड़ चलाई गोली, रात में मर्डर से मचा हड़कंप

Nalanda Crime News: युवक मंटू कुमार स्कॉर्पियो से खीरू बिगहा से अपने गांव हिलसा जा रहा था. हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस को आवेदन मिला है.

नालंदा: नगरनौसा थाना इलाके के खीरू बिगहा गांव में सोमवार (20 नवंबर) की रात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. बदमाशों ने गाड़ी को रोका और फायरिंग करने लगे. स्कॉर्पियो में सवार एक अन्य व्यक्ति ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. मृतक की पहचान हिलसा थाना इलाके के दह बिगहा गांव निवासी रामाशीष कुमार के 30 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है.

पुराने विवाद में हत्या की आशंका

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक मंटू कुमार स्कॉर्पियो से खीरू बिगहा से अपने गांव हिलसा जा रहा था. इसी दौरान सड़क के किनारे पहले से घात लगाए बदमाशों ने गाड़ी को रुकवाकर इस घटना को अंजाम दे दिया. यह भी कहा जा रहा है कि पुराने किसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

इस पूरे मामले में नगरनौसा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. मंगलवार (21 नवंबर) को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस पूरे मामले में नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या हुई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक युवक मंटू कुमार स्कॉर्पियो से हिलसा की ओर जा रहा था. बदमाशों ने गाड़ी को रोक कर इस घटना को अंजाम दिया है. पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन दिया गया है. जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- Chhapra Crime News: भूमि विवाद में फिर गिरी लाश, छपरा में गोलीबारी, एक की मौत, पहले भी हो चुकी थी मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget