एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के फर्जीवाड़े की खुली पोल, लगाया लाखों का चूना

Nalanda Latest News: नालंदा जिले में कार्यरत लिपिक 2018 से फर्जीवाड़ा कर रहा था. पहले राजगीर फिर सरमेरा और अब नालंदा सदर अस्पताल में रहते हुए उसने विभाग को लाखों को चूना लगा दिया.

Bihar News: बिहार के नालंदा में स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. सदर अस्पताल में कार्यरत लिपिक गोपनीय तरीके से हर माह एक लाख रुपये का घोटाला कर रहा था. मामले पर सिविल सर्जन कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखाई दिए. फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद सिविल सर्जन ने लिपिक पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

बता दें कि सदर अस्पताल में पदस्थापित लिपिक पंकज कुमार का वेतन 40 हजार रुपये है, लेकिन वह सरकारी तंत्र से खिलवाड़ कर प्रतिमाह 1 लाख 40 हजार रुपये की निकासी कर रहा था, यह गड़बड़ी मार्च में ऑनलाइन होने के बाद जांच के दौरान पकड़ी गई. सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने जांच के दौरान इसका पर्दाफाश किया है.

फर्जीवाड़े की होगी जांच
सीएस ने बताया कि वेतन भुगतान करने से पहले एक भरपाई पंजी को तैयार किया जाता है, जिस पर अस्पताल के अधिकारी साइन करते है फिर वेतन की भुगतान के लिए इसे ऑनलाइन दर्ज किया जाता है. भरपाई पंजी में कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाता था बल्कि ऑनलाइन एंट्री करने में लिपिक पंकज कुमार पोर्टल पर वेतन की राशि में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी कर निकासी कर रहा था, इसका वेतन 40 हजार के लगभग था. डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लिपिक कई वर्षों से फर्जीवाड़ा कर रहा था उसकी जांच की जा रही है.

लिपिक 2018 से कर रहा था फ्रॉड
फिलहाल अभी जांच में यह बात भी सामने आई है कि पंकज कुमार 2018 में राजगीर में लिपिक के पद पर कार्य कर रहा था तो वहां 5 से 6 हजार रुपये अतिरिक्त निकाल रहा था. 2022 से 2024 तक सरमेरा में लिपिक के पद पर कार्य कर रहा था तो वहां 25 से 30 हजार रुपये अतिरिक्त वेतन निकालने लगा था. इसके बाद 2024 में सदर अस्पताल में लिपिक के पद पर कार्य करते हुए पंकज कुमार ने हर महीने 1 लाख रुपये अतिरिक्त निकालने शुरू कर दिए. 

लिपिक पंकज कुमार की धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद उसे तुरंत निलंबित कर दिया गया है. अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. अब सभी स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन निकासी की जांच भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने तेजस्वी यादव को बताया 'ट्विटर' बबुआ, कहा- 'ट्वीट के भरोसे रहने वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget