एक्सप्लोरर

Bihar: नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने तेजस्वी यादव को बताया 'ट्विटर' बबुआ, कहा- 'ट्वीट के भरोसे रहने वाले...'

Bihar Politics: JDU नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें तीसरी नंबर की पार्टी कहते थे, लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई. आज हमारे 12 सांसद हैं.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर JDU नेता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत परेशानी में हैं. उनके पिता ने ऐसा कृत्य किया कि पूरे परिवार को कानून के लपेटे में ले लिया. न्यायालय, CBI, ED में पेशी और बहुत से आर्थिक अपराध के मामले हैं. इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हुआ और इनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई. हमें तीसरी नंबर की पार्टी कहते थे और आज हमारे 12 सांसद हैं. उनको राजनीतिक रूप से बेचैनी है.

JDU नेता ने आगे कहा कि महागठंबधन के घटक दल में भी बैचेनी है. कांग्रेस प्रभारी ने तो अकेले लड़ने का विचार करने का फैसला लिया है. स्वाभाविक रूप से तेजस्वी यादव के नेतृत्व को कोई स्वीकार नहीं कर रहा. ये थोपा हुआ नेतृत्व है. ये 'ट्विटर' बबुआ हैं, जो केवल 'ट्वीट' के भरोसे रहेगा जनता उसे 'क्विट' करती है. 

‘षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं’
RJD नेता तेजस्वी यादव ट्वीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वह पहले अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) को हटाने का संकल्प पूरा करें, जो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, लेकिन खुद की पार्टी के भीतर भी उनका प्रभाव समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं और सत्ता की बेचैनी में षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं. ऐसे लोग नैतिकता का त्याग करते हैं और बिहार की प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने कहा कि अब बिहार को बढ़ाने और बचाने का वक्त है. बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘कब उनकी पार्टी टूट जाए...’, कैबिनेट मंत्री मोतीलाल प्रसाद का RJD नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget