एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: दहेज की लालच में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव को छोड़ ससुराल वाले हुए फरार

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र की घटना है. कविता के पिता ने आरोप लगाया है कि दामाद ने दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग की थी. इसको लेकर बेटी के साथ मारपीट भी होती थी.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए हाल में समाज सुधार यात्रा पर निकले थे. हालांकि इसका असर लोगों पर नहीं दिख रहा है. मामला नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव के बेलदरीया टोला का है. ससुराल वालों ने मिलकर अपनी बहू कविता कुमारी (19 वर्षीय) की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव छोड़कर फरार हो गए. पड़ोसियों ने इसकी सूचना लड़की के मायके वालों की दी तो वो आनन-फानन में बेलदरीया पहुंचे. 

घटना को लेकर कविता के पिता नरेश चौहान ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने बेलदरीया टोला निवासी धनंजय कुमार से अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के बाद से ही दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग दामाद ने की थी, लेकिन हम देने में असमर्थ थे. इसके कारण पहले भी कविता के साथ मारपीट की जाती थी. मंगलवार की रात सास, ससुर, ननद ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी और अब फरार हो गए. 

ये भी पढ़ें- Patna Engineer Murder: ईद से पहले मातम, फुलवारी शरीफ में इंजीनियर की हत्या, प्रेशर कुकर से अपराधियों ने कूचा सिर

पति धनंजय के इशारे पर घटना को दिया अंजाम

घटना के वक्त कविता का पति धनंजय नहीं था. वह गुजरात में काम करता है. कविता के पिता नरेश का आरोप है कि उसके ही इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया है. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

कमरे से बरामद किया गया शव

सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची मगर घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था. शव कमरे से बरामद किया गया है. मृतका के परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर यह हत्या की गई है. मामला जो भी हो जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Jehanabad News: पिता के साथ मिलकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, मकसद जानकर आप भी कहेंगे ऐसा होता है क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget