एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना की पुलिस ने क युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है.

Muzaffarpur Death in Police Custody: मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार (06 फरवरी) को मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने कांटी थाने में जमकर उपद्रव मचाया. मामले पर संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि रात्रि 3.30 बजे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखने से प्रथम दृष्टयता प्रतीत होता है कि शिवम झा जो हाजत में बंद था उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. 

'जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी'

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस कस्टडी में मौत हुई है. इसके अनुसार न्यायिक प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत हमने एसएफएल की टीम को बुलाया है. घटनास्थल की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी. एसएसपी ने कहा, "मैंने डीएम को चिट्ठी लिखी है कि शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा हो, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाए. न्यायिक जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट जज को पत्र लिखा गया है. एनएचआरसी को भी घटना को लेकर प्रतिवेदन भेजा जाएगा. जांच के आधार पर जो भी चीजें सामने आएंगी उसके आधार पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी."

बता दें कि कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के शिवम झा नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इस दौरान उसने हाजत में आत्महत्या कर ली. शिवम की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन और आक्रोशित ग्रामीण थाने में जाकर हंगामा करने लगे. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से शिवम कुमार झा की मौत हुई है. जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें: 'बिहार की आबो-हवा में...', वर्दी की तस्वीर लगाकर पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने किया पोस्ट, इशारा किस ओर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget