एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, होटल में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: घटना देर शाम मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी क्षेत्र की है. स्कॉर्पियो का चालक अनियंत्रित हो गया और गाड़ी होटल में घुस गई. घायलों का इलाज हो रहा है.

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 से दस लोग जख्मी हुए हैं. घटना देर शाम मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी क्षेत्र की है. एक स्कॉर्पियो का चालक अनियंत्रित हो गया और गाड़ी होटल में घुस गई. वहां चाय-नास्ता कर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी हाईवे को जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी. उस पर प्रशासन लिखा हुआ है. इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची. आनन-फानन में घायलों को होटल से निकालकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए सबको एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गई. पांच लोगों की हालत गंभीर है और वो मौत से जूझ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- बिहारः हिजाब विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, RJD सांसद ने बताया चुनावी मुद्दा

मुआवजा और आश्वासन के बाद शांत हुए लोग
वहीं, दूसरी ओर हंगामा कर रहे लोगों को समझाया गया. मौके पर कांटी, मीनापुर और पानापुर थाने की पुलिस पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन भीड़ समझने को तैयार नहीं थी. पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. इसके बाद काफी संख्या में अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया. उचित कार्रवाई और मुआवजा के आश्वासन दिया गया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और लोग माने. 

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी. अचानक से चालक होटल की तरफ मुड़ गया. जब तक लोगों को समझने का मौका मिलता तब तक गाड़ी होटल में घुस गई. स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी में सिर्फ चालक था लेकिन घटना के बाद कहां गया इसके बारे में किसी को नहीं पता. 

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश Vs स्पीकर सिन्हा: आखिर वो मामला क्या है जिसपर दोनों नेता सदन में उलझ गए? सूबे की राजनीति में तूफान बरपा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget