एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, जहरीली शराब या थिनर की गुत्थी में उलझा मामला

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में श्याम सहनी की मौत संदिग्ध लग रहा है. जहरीली शराब से मौत की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि थिनर पीने से मौत हुई है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. मृतक व्यक्ति की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के डिहजीवर गांव के रहने वाला श्याम सहनी के रूप में हुई है. श्याम सहनी की मौत को लेकर कहा जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से हुई है, लेकिन अब इस मामले में पुलिस का बड़ा बयान आया है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि जहरीली शराब पीने से मौत नहीं हुई है बल्कि थिनर (पेंट में मिलाया जाने वाला केमिकल) पीने से हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार श्याम सहनी टेंट हाउस के साथ-साथ कपड़ा दुकान भी चलाता था. श्याम के दो छोटे छोटे बेटे हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के डिहजीवर गांव में संदिग्ध पेय पदार्थ पीने से तीन लोग बीमार हो गए. इसमें श्याम सहनी की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य बीमार मनीष और विरोधी सहनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक की पत्नी ने क्या कहा?

वहीं, श्याम की पत्नी रेणु का कहना है कि उसका पति सोमवार की शाम शराब पीकर आया. रात में ठीक रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसकेएमसीएच ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने आनन फानन में शव को गांव लाकर दाह संस्कार भी कर दिया. शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. श्याम की पत्नी रेणु ने बताया कि श्याम के साथ तीन अन्य लोगों ने शराब पी थी.

मामले में पुलिस का आया बयान

इस मामले को लेकर पुलिस का कुछ और ही कहना है. ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि श्याम टेंट का काम करता था. टेंट हाउस के गोदाम में ही काम चल रहा था. इसी दौरान पानी समझकर उसने थिनर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. बता दें कि इस घटना की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है और सवाल भी उठ रहे हैं कि सारण, सीवान के बाद अब क्या अब मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से मौत हुई है?

ये भी पढ़ें: बिहार में शराब के अवैध धंधे में लगे माफिया हो जाएं अलर्ट, CCA के तहत होगी कार्रवाई, तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget