एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका दो बच्चों की मां को गोली मार कर खुद को किया शूट, चल रहा था नाराज

Muzaffarpur News: मामला मुसहरी थाना क्षेत्र का है. प्रेमिका से मेल मिलाप कम होने से प्रेमी परेशान था. इससे नाराज होकर उसने गुरुवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

मुजफ्फरपुर: जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में गुरुवार की शाम प्रेमी ने अपनी प्रमिका को गोली मारकर खुद को भी शूट कर (Muzaffarpur News) लिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने घायल महिला और उसके प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की गंभीर हालात में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. महिला के दो बच्चे भी हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

कहा सुनी के बाद मारी गोली

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सुजीत नामक कंपाउंडर की पत्नी रूपा का प्रेम प्रसंग दरभंगा जिले के लहरिया सराय इलाके के रहने वाले युवक सोनू कुमार के साथ चल रहा था, जो करीब छह माह पहले एक दूसरे के साथ भाग भी चुके थे. इसके बाद वापस आने पर दोनों के बीच मेल मिलाप कम हो गया था, जिससे प्रेमी सोनू नाराज चल रहा था. इससे गुस्से में आकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचा था. इस दौरान प्रेमिका से कहा सुनी हो गई. इसके बाद उसने पिस्तौल निकाल कर पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली.

प्रथम दृश्य में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है- पुलिस

जख्मी को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद से मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर से हथियार को जब्त कर लिया है और गोली का खोखा बरामद कर लिया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर अपर थाना प्रभारी रवि कुमार गुप्ता ने बताया की दो लोगों को गोली मारी गई है. इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है. दोनों को गोली लगी हुई है. इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. प्रथम दृश्य में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नालंदा छोड़कर फूलपुर... UP आए CM नीतीश तो बिहार में खराब न हो जाए JDU का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget