एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर के आठ थानों में 134 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 134 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. जिसमें नगर थाना में 54, ब्रह्मपुरा में 27, सदर में 21, काजी मोहम्मदपुर में 11 और अहियापुर थाने में 6 केस शामिल है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों पर दस्तावेज अपने नए पोस्टिंग स्थानों पर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इन दस्तावेजों को दूसरी जगह ले जाने से 900 से अधिक मामलों की जांच में बाधा उत्पन्न हुई है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार, जिले के आठ थानों में ऐसे 134 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसएसपी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कुल 943 मामलों में जांच अधर में लटकी हुई है, क्योंकि तत्कालीन जांच अधिकारियों का तबादला हो गया और उन्होंने फाइल जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को नहीं सौंपी.

किस थाने में कितने अधिकारियों पर मामले दर्ज
सूत्रों ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) (लोक सेवकों द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने ‘‘पांच से 10 साल पहले’’ अपना नया कार्यभार संभाला था. उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों की सबसे अधिक संख्या नगर थाना (54) में थी, उसके बाद ब्रह्मपुरा (27), सदर (21), काजी मोहम्मदपुर (11) और अहियापुर (छह) का स्थान है. सूत्रों ने दावा किया कि ये पुलिसकर्मी, जिनमें से कई अब दूसरे जिलों में तैनात हैं, मुजफ्फरपुर पुलिस के बार-बार लिखित अनुरोध के बावजूद फाइल वापस करने में विफल रहे.

943 आपराधिक वारदातों की अधर में लटकी जांच
पिछले दिनों लंबित केसों की समीक्षा के दौरान ये मामले सामने आए हैं. जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपी सभी केस के आईओ का दूसरे थानों में तबादला हो गया है. वे अपने साथ 943 आपराधिक वारदातों की जांच फाइल भी ले गए. जिसकी वजह से 5 से 10 सालों से सैकड़ों केस पेंडिंग पड़े हुए हैं और पीड़ित न्याय के लिए भाग-दौड़कर थक-हार चुके हैं और अपने घर बैठ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अगर BJP वाले हमारे पूजनीय अंबेडकर को गाली देंगे तो…’, RJD नेता तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget