एक्सप्लोरर

‘अगर BJP वाले हमारे पूजनीय अंबेडकर को गाली देंगे तो…’, RJD नेता तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान RSS-BJP पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिपाही सार्वजनिक माफी से कम पर मानेंगे नहीं.

Bihar News: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राजद नेता ने कहा, "अगर संघी भाजपाई हमारे पूजनीय बाबा साहेब अंबेडकर को गाली देंगे, अपमानित करेंगे तो उनकी वैचारिक संतानें देश में उथल-पुथल मचा देंगी. ये एक नए बहुजन उभार का संकेत मात्र है."

उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित साथियों ने बाबा साहेब की तस्वीर सीने से लगाकर देश के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को बता दिया है कि बाबा साहब के सिपाही सार्वजनिक माफी से कम पर मानेंगे नहीं.

वहीं राजद नेता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्णिया जिले में कार्यकर्ता साथियों से खुला संवाद हुआ. आपके विजयी भव के भाव को देख कर मेरी शक्ति हज़ारों गुना बढ़ जाती है. हमने जो बिहार की सेवा, तरक्की और प्रगति का संकल्प उठाया है वह इस बार अवश्य पूरा होगा.

‘RSS-BJP के पास कोई महापुरुष नहीं’
इससे पहले भी तेजस्वी यादव की बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर जो बोला उसकी हम घोर निंदा करते हैं. पहले यहीं आरएसएस-बीजेपी के लोग महात्मा गांधी को गाली देते थे फिर कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, फिर नेहरू और अब अंबेडकर को गाली दे रहे हैं.

आरएसएस और बीजेपी के पास कोई महापुरुष तो है नहीं, आजादी में इनका कोई योगदान तो रहा नहीं केवल नफरत फैलाना, भाई को भाई से लड़ना इनके पास यहीं काम है. अब महापुरुषों के नाम को बदनाम करने में लगे हुए हैं. इसका हम कड़ा विरोध करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर हमारे 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 भी है, 𝐏𝐚𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 भी है, 𝐈𝐧𝐬𝐩𝐢𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 भी है और 𝐌𝐨𝐭𝐢𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 भी है. किसी भी कीमत पर हम उनका अपमान झेलने वाले नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Ambedkar Row: ‘राहुल गांधी अंबेडकर हो गए…’, गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget