एक्सप्लोरर

Ajay Nishad Join Congress: BJP सांसद अजय निषाद ने ज्वाइन की कांग्रेस, पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

Ajay Nishad Resigns: अजय निषाद ने पहले ही पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए थे. उन्होंने एक्स हैंडल से अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' भी हटा दिया था. अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

Ajay Nishad Resigns: बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने पार्टी छोड़ दी है. मंगलवार (02 अप्रैल) को उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का भी दामन थाम लिया. अजय निषाद ने बीजेपी छोड़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर से टिकट कटने पर छल करने का आरोप लगाया.

एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को टैग किया है और अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है. अजय निषाद ने एक्स पर लिखा, "आदरणीय जेपी नड्डा जी, @BJP4India के द्वारा छल किए जाने से छुब्ध होकर मैं पार्टी के सभी पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं."

इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस में हुए शामिल

दरअसल, अजय निषाद ने पहले ही पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए थे. उन्होंने एक्स हैंडल से अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' भी हटा दिया था. कांग्रेस में शामिल होने से पहले मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से मुलाकात की. इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने मजाकिया अंदाज में अजय निषाद को लेकर कहा कि जिस व्यक्ति का जन्म ही दो अक्टूबर को हुआ हो वो अब तक बीजेपी में क्या कर रहे थे पता नहीं.

कांग्रेस मुख्यालय में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद रहे अजय निषाद और उनके पिता की उपलब्धि का जिक्र किया. बता दें कि इस बार बीजेपी ने मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट काट दिया है. यही वजह है कि वह नाराज चल रहे थे. ऐसे में अब माना जा रहा है कि कांग्रेस के टिकट पर वह मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: भतीजे प्रिंस राज के साथ जेपी नड्डा से मिले पशुपति पारस, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget