एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: भतीजे प्रिंस राज के साथ जेपी नड्डा से मिले पशुपति पारस, क्या हुई बात?

Lok Sabha Elections: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तस्वीर शेयर की है. कहा हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा. पशुपति पारस की पार्टी बिहार में एनडीए के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. 

Pashupati Paras and Prince Raj Met With JP Nadda: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने अपने भतीजे प्रिंस राज (Prince Raj) के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से दिल्ली मुलाकात की है. जेपी नड्डा ने मंगलवार (02 अप्रैल) की सुबह मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि इस मुलाकात के दौरान क्या कुछ बातें हुई हैं.

जेपी नड्डा ने तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है, "एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस जी से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की. एनडीए सदस्य के नाते पशुपति जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए. आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी. साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी."

पीएम मोदी से भी मिले थे पशुपति पारस

जेपी नड्डा से मिलने से पहले पशुपति कुमार पारस ने 30 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. पशुपति पारस ने उस वक्त कहा था कि उनकी पार्टी एनडीए का अभिन्न अंग है. एक्स पर लिखा था, "माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता हैं और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से #NDA की सरकार बनेगी."

बता दें कि जब लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग हुई और पशुपति पारस को जब कोई सीट नहीं मिली तो उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई थी. उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा तक दे दिया. ऐसी खबर भी आई थी कि वह सीटों को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भी संपर्क में थे लेकिन वह जो सीट चाहते थे महागठबंधन में नहीं मिली. इसके बाद अब उन्होंने नाराजगी दूर करते हुए एनडीए के दलों को चुनाव में सहयोग करने का निर्णय ले लिया है.

यह भी पढ़ें- बेटी की जीत के लिए अशोक चौधरी लगाएंगे जान... शांभवी पर चिराग पासवान ने क्यों जताया भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget