एक्सप्लोरर

Munger News: मुंगेर में शिक्षक पत्रता परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, भांजे की मदद करने में मामा भी गए जेल

Teacher Eligibility Exam: मुंगेर में चल रही डीएलएड की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक में अभ्यर्थी का फोटो मैच नहीं किया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस वहां पहुंची और अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया.

मुंगेर जिले में आयोजित डीएलएड की परीक्षा में बुधवार को एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया. वहीं भांजे की जगह परीक्षा देने वाले मामा को भी पकड़ा गया. दोनो गिरफ्तार व्यक्तियों में एक अरवल का और दूसरा जहानाबाद का रहने वाला है. डीएलएड की परीक्षा में बायोमेट्रिक किए जाने दौरान इन्हें पकड़ा गया. 

बायोमेट्रिक में अभ्यर्थी का फोटो मैच नहीं किया

दरअसल मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिसर में चल रहे डीएलएड के परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक में अभ्यर्थी का फोटो मैच नहीं किया. केंद्र अधीक्षक ने अभ्यर्थी को संदेह के आधार पर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी अरवल जिला निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह भांजा की जगह परीक्षा देने आए हैं, जहां इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई. कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और अभ्यर्थी को हिरासत में लिया.

वहीं इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कोतवाली ने बुधवार को बताया कि परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक नितिन कुमार के आवेदन के आधार पर अरवल जिला निवासी मुकेश कुमार और जहानाबाद निवासी राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिककी दर्ज कराई गई है. केंद्रधीक्षक ने बताया था कि जिले में चल रहे डीएलएड परीक्षा में अभ्यर्थी अरवल जिला निवासी से जब फोटो मैच नहीं हो रहा था. संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह किसी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा है.

पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपने भांजा के बदले परीक्षा देने आया है, जहां कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. कोतवाली थानाध्यक्ष ने कहा कि डीएलएड की परीक्षा जिले में चल रही है, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा हॉल में एक व्यक्ति गलत ढंग से अपने परिजनों की परीक्षा दे रहा है मुंकेश कुमार अपने भांजा राकेश कुमार के लिए परीक्षा दे रहा था, तभी सेंटर निरक्षक नितिन कुमार के आवेदन पर दोनों मामा-भांजा को गिरफ्तार किया गया.

परीक्षा में धांधली के लिए मामा भांजा गिरफ्तार

पकड़े गए मामा मुकेश ने कहा कि "हम अपने भांजा राकेश के बदले परीक्षा दे रहे थे, मगर अधिकारी की नजर से हम नहीं बच सके और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया". दोनों के स्थानीय थाना में आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. जिले में डीएलएड की कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जंहा कदाचार से परीक्षा लेने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसी कदाचार के चलते आज मुंगेर में एक मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्त में आ गया. 

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन, लालू-तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget