एक्सप्लोरर

Munger Mini Gun Factory: मुंगेर में किराए के घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, अर्धनिर्मित हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

Munger Gun Factory News: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले में एक किराए के मकान में अवैध तरीके से हथियार निर्माण किया जा रहा था. गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई है.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री (Mini Gun Factory) का भंडाफोड़ किया है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले में एक किराए के मकान में अवैध तरीके से हथियार निर्माण किया जा रहा था. गुरुवार को पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और हथियार बनाने वाले शख्स डब्लू कुमार शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने इसकी जानकारी दी.

एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले में एक किराए के मकान में अवैध तरीके से हथियार का निर्माण किया जा रहा. इसी सूचना के आधार पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मजहर मकबुल और जिला आम सूचना इकाई की टीम ने संदलपुर मोहल्ले में गई. वहां मदन योगी के घर में छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण कर रहे हैं डब्लू कुमार शर्मा को रंगे हाथ हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया.

Munger Mini Gun Factory: मुंगेर में किराए के घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, अर्धनिर्मित हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Bihar: बीजेपी बोली- अमित शाह के आने से लालू-नीतीश परेशान, रविशंकर प्रसाद ने CM और तेजस्वी से पूछ दिया ये सवाल

मौके से अर्धनिर्मित हथियार बरामद

एसपी ने कहा कि मौके से पुलिस ने दो बेस मशीन, दो ड्रिल मशीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक अर्धनिर्मित कार्बाइन बरामद किया गया. इसके अलावा पांच अर्धनिर्मित कार्बाइन मैगजीन, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, हथौड़ी सहित हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार डब्लू शर्मा का पिता अश्वनी शर्मा 2020 में कार्बाइन हथियार बरामदगी में जेल जा चुका है. 

बताया जाता है कि गिरफ्तार डब्लू शर्मा हथियार बनाने से पहले गाना बजाता था जिससे कि आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों तक हथियार बनाने की आवाज ना पहुंचे. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार डब्लू शर्मा से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कब से हथियार बना रहा है और किसे बेच रहा है. एसपी ने कहा कि अभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का चुनाव है इसलिए मुंगेर में पुलिस अवैध हथियार निर्माण और हथियार तस्करी पर लगातार जिले में भ्रमण कर कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार आ रहे हैं अमित शाह, देखें क्या है उनका पूर्णिया और किशनगंज का मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी यादव को थाने ले गई पुलिस, BJP ने RJD के मार्च को बताया फ्लॉप शो
LIVE: तेजस्वी यादव को थाने ले गई पुलिस, BJP ने RJD के मार्च को बताया फ्लॉप शो
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget