एक्सप्लोरर

Bihar: बीजेपी बोली- अमित शाह के आने से लालू-नीतीश परेशान, रविशंकर प्रसाद ने CM और तेजस्वी से पूछ दिया ये सवाल

BJP Senior Leader Ravishankar Prasad: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार भारत का अंग है. बिहार में सबको आने-जाने और घूमने का अधिकार है. गृह मंत्री तो कहीं भी जा सकते हैं. 

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के सीमांचल दौरे को लेकर बिहार में चल रही सियासत पर बीजेपी (BJP) नेता रविशंकर प्रसाद (BJP Ravi Shankar Prasad) ने लालू यादव (Lalu Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि अमित शाह किशनगंज और पूर्णिया आ रहे हैं. किशनगंज में उनका सरकारी कार्यक्रम है. पूर्णिया में बड़ी रैली है और बाद में किशनगंज में बिहार प्रदेश के नेताओं के साथ, सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने कहा- "मैंने सुना है कि अमित शाह के आने से लालू यादव और नीतीश कुमार परेशान हैं. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी परेशान हैं कि क्यों आ रहे हैं अमित शाह? क्या गृह मंत्री को बिहार में आने के लिए लालू और नीतीश कुमार से अनुमति लेनी होगा?" रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फिर वही भाषा कि नरेंद्र मोदी बिहार नहीं आएंगे, प्रचार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार भारत का अंग है. बिहार में सबको आने-जाने और घूमने का अधिकार है. हर देशवासियों को है. गृह मंत्री तो कहीं भी जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में महिला के साथ गैंगरेप, 'डर्टी वीडियो' को लेकर पीड़िता ने जारी किया बयान, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सच्चाई ये है कि ये जो अवसरवादी और भ्रष्ट महागठबंधन बना है उससे जनता दुखी है. गुस्से में है. उन्होंने कहा कि हम बिहार में अपने संगठन का और विस्तार करेंगे. हर कोने में जाएंगे और बताएंगे कि ये कैसा अवसरवादी गठबंधन है कि कोई मुख्यमंत्री बनने के लिए लालालयीत है तो कोई पीएम बनने के लिए है.

सीएम और तेजस्वी से मांगा जवाब

रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि बिहार में खौफ का माहौल है, रंगदारी वसूली जा रही है, क्या उससे पूंजी निवेश होगी? बहुत लोग तो व्यापार समेटने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी चिंता कीजिए. जो ताकतें खड़ी हैं इस सरकार के सपोर्ट में वो सभी जानते हैं. इसलिए इन्हें परेशानी है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम बिहार की जनता के साथ पूरे संकल्प के साथ खड़े रहेंगे. महागठबंधन के लोग ये सवाल उठाना बंद करें कि बिहार में कौन आ रहा है और कौन नहीं आ रहा है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का पलटवार, कहा- सलाह देने से पहले सोचना चाहिए किसके बारे में बोल रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget