एक्सप्लोरर

UP Election Result: 'सहनी का चैप्टर क्लोज', UP चुनाव में VIP की करारी हार के बाद BJP हमलावर, कहा- इस्तीफा दें नेता

बीजेपी नेता ने कहा कि सहनी का इतिहास अब खत्म हो गया. उनके किए का परिणाम उन्हें मिलेगा. आने वाले दिनों में वे मंत्री पद पर भी नहीं रहेंगे. यूपी में वो हवा में चले गए. उनका चैप्टर क्लोज हो गया है.

पटना: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का गुरुवार को परिणाम आया. पंजाब के अवाला चारों राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की है. चार राज्यों में जीत हासिल करने के बाद एक ओर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेता विपक्ष के नेताओं को साधने लगे हैं. खासकर यूपी चुनाव के परिणाम को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है. यूपी चुनाव में करारी हार का सामना करने वाले वीआईपी (VIP) सुप्रीमो सह पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) पर बीजेपी नेता हमलावर हैं.

सहनी को अब दे देना चाहिए इस्तीफा

बीजेपी (BJP) के फायर ब्रैंड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) ने यूपी चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुकेश सहनी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए. सहनी का इतिहास अब खत्म हो गया. उन्होंने जो किया है, उसका परिणाम उन्हें मिलेगा. आने वाले दिनों में वे मंत्री पद पर भी नहीं रहेंगे. यूपी में तो वो हवा में चले ही गए. उनका चैप्टर क्लोज हो गया है.

Bihar News: पांच राज्यों में रुझान आने के बाद RJD ने कहा- EVM को मैनेज कर लेती है बीजेपी, AIMIM ने भी उठाई आवाज

बचौल ने कहा, " मुकेश सहनी बहुत बड़े नेता बनने गए थे. लेकिन वो ये भूल गए कि उनसे बड़े-बड़े नेता हमारी पार्टी में हैं. मदन सहनी, अर्जुन सहनी, अजय सहनी जैसे सहनी समाज के कई बड़े-बड़े लोग हमारी पार्टी में है. नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए."

यूपी के चुनावी दंगल में लिया था हिस्सा

बताते चलें कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी जो बिहार में एनडीए का हिस्सा और मंत्री हैं, वो उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे. कई जगहों पर बीजेपी के खिलाफ भी उन्होंने भाषण दिया था, जिसको लेकर बिहार बीजेपी के कई नेताओं ने सवाल भी खड़े किए थे. अब यूपी में जीत के बाद बिहार बीजेपी के नेता मुकेश सहनी पर निशाना साध रहे हैं. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: पहले चाकू के बल पर 'गंदा काम', फिर पंचायत, बात नहीं बनी तो पुलिस तक पहुंचा मामला, चौंका देगी अररिया की घटना

Bihar Politics: यूपी चुनाव के परिणाम का इंतजार, बिहार की राजनीति में भी होगा असर, पढ़ें क्या कह रहे हैं जीतन राम मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget