एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के लिए मुकेश सहनी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पढ़ें- किसे कहां से मिली टिकट

मुकेश सहनी के कहा, " हमने मजबूती से उत्तर प्रदेश में पार्टी को लॉन्च किया है. 2022 का चुनाव हमें लड़ना है. वहां आचार संहिता लग गया है तो पार्टी के सभी वरीय अधिकारी बिहार आए हैं.

UP Assembly Election 2022: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वीआईपी (VIP) के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी द्वारा मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में 24 उम्मीदवारों का नाम है. पार्टी ने नकुड़ से नंनकिशोर कश्यप, कैराना से संजीव कुमार, मुरादाबाद नगर से राजकुमार कश्यप, छपरौली से सत्यवीर प्रधान, अनूपशहर से अनिता, आगरा ग्रामीण (एससी) से मनोज सोनी को टिकट दी है.

वहीं, मैनपुरी से रामरतन कश्यप, शैखूपुर से सुनील कुमार, दातागंज से ओमवीर, बिथरी चैनपुर से राम कुमार, आंवला से शिवदास लोधी, बिसलपुर से दिनेश कश्यप, जलालाबाद से अनिता कश्यप, तिलहर से पवन कश्यप, जहानाबाद से संतोष साहनी, जलालपुर से नितेश पांडेय, चौरी-चौरा से रामनाथ निषाद, बदलापुर से सुमित सिंह, शाहगंज से राम अनुज, जौनपुर से अंजू बिन्द, जफराबाद से इंद्रजीत निषाद, केराकत (एससी) से पप्पू भारती, जंगीपुर से मनीष चौधरी और चुनार से अमिता सिंह पटेल को टिकट दी गई है.   

मुकेश सहनी ने कही ये बात

इधर, यूपी में किस्मत आजमाने वाले मुकेश सहनी के कहा, " हमने मजबूती से उत्तर प्रदेश में पार्टी को लॉन्च किया है. 2022 का चुनाव हमें लड़ना है. वहां आचार संहिता लग गया है तो पार्टी के सभी वरीय अधिकारी बिहार आए हैं. हम योगी को चुनौती नहीं दे रहे हैं. उन्हें तो समाज के लोग चुनौती देंगे. हम लोग अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारी लड़ाई मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई है. उस लड़ाई को हमने जिस तरह बिहार में लड़ा, उसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी लड़ना है." 

यूपी में बन चुकी है वीआईपी की जमीन

उन्होंने कहा, " यहां पर तो सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं. हमने उन्हें समर्थन दिया है, इसमें बहुत सारे कैंडिडेट हैं और बहुत सारे दूल्हा हैं. उत्तर प्रदेश में जो चुनाव लड़ने वाले हैं हक की लड़ाई लड़कर और संघर्ष कर जीत हासिल करने वाले साथी हैं. मैं 165 सीट से चुनाव लड़ने जा रहा हूं तो सारे चीजें जो कि बिहार में सरकार में हैं वो वहां भी देखनी होती है. हमारी जमीन उत्तर प्रदेश में भी बन चुकी है."

सहनी ने कहा, " मुझे वहां 25 लाख वोट पार्टी के लिए लाना है. यह हमारा लक्ष्य है और उस पर हम लोग काम कर रहे हैं. चुनाव में हम लोग कितनी सीटें जीतेंगे, यह हमें नहीं पता है. ये हमारे कैंडिडेट के ऊपर है कितने अच्छी तरह से वो लड़ाई लड़ेंगे. हमारा लक्ष्य 25 लाख वोट लाना है." 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget