एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी ने दिए संकेत तो 'हुंकार' भरने लगी आरजेडी, कहा- जल्द डूब जाएगी नीतीश सरकार की नैया

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " मतलब निकल जाने पर बीजेपी किसी को पहचानती नहीं है, सहयोगियों की पार्टी तोड़ देती है. अरुणाचल में जेडीयू के साथ उसने ऐसा ही किया. पांच विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया."

पटना: बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने आरजेडी (RJD) से हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, " भविष्य किसी ने नहीं देखा है. उनके और हमारे विचार एक साथ मिल जाएं तो भविष्य में कुछ भी हो सकता है. राजनीति साथ हो सकती है. बस विचारधारा की बात है. इसमें बहुत ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है. विचारधारा तो हम लोगों ने साथ में ही शुरू किया है." उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया है. इधर, आरजेडी ने इस बयान को भुनाना शुरू कर दिया है. 

छोटी पार्टियों को बर्बाद करना चाहती है बीजेपी 

पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने कहा, " बिहार एनडीए (Bihar NDA) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. गठबंधन के अंदर आग लगी हुई है. बीजेपी-जेडीयू (JDU) जो दो बड़े दल हैं वो आपस में लड़ रहे हैं. दोनों ओर से तलवारें खींची हुई हैं. जो छोटे दल हैं, जिनके दम पर सरकार है उनको कोई तवज्जो नहीं मिल रहा है. बीजेपी (BJP) चाह रही है कि वीआईपी (VIP) और हम (HAM) को बर्बाद कर दें. बीजेपी का यही चरित्र रहा है."

Bihar Politics: JDU नेता ने संजय जायसवाल को बताया 'शराबी', कहा- उनका पुराना धंधा है दारू बेचना और पीना

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " मतलब निकल जाने पर बीजेपी किसी को पहचानती नहीं है, अपने सहयोगियों की पार्टी को ही तोड़ देती है. अरुणाचल में जेडीयू के साथ उसने ऐसा ही किया. पांच विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. ऐसे में अब मुकेश साहनी भी अपना भविष्य देख रहे हैं. लेकिन इस लड़ाई में बिहार की जनता पिस रही है. ऐसे में वो सब का हिसाब लेगी."

नीतीश सरकार की नाव डूबेगी

उन्होंने कहा, " बिहार की जनता के हित में जो नेता लड़ाई लड़ रहे हैं, वो भविष्य में तेजस्वी यादव के साथ ही खड़े होंगे, उसने कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. इस सरकार के रहते जनता की भलाई नहीं होगी, उसे बिहार की जनता की चिंता है. सभी तेजस्वी यादव के साथ आएंगे. मुकेश साहनी का मन डोलने लगा है. नीतीश सरकार की नाव डूबेगी, यह तो तय है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'खेला' के मूड में मुकेश सहनी! RJD से हाथ मिलाने के दिए संकेत, कहा- बस ये बात मान ले पार्टी, फिर तो...

Jehanabad News: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ जहानाबाद का बैजनाथ बिगहा, रुपये के लेनदेन में फायरिंग और मारपीट, 5 लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget