एक्सप्लोरर

'हक अधिकार की लड़ाई का होगा आगाज', अब मुकेश सहनी के कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे गांव-गांव

Mukesh sahani Party: पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाहरी लोगों ने महाराजगंज की राजनीति पर कब्जा कर लिया है. अब समय आ गया है कि स्थानीय लोग मिलकर इसका जवाब दें.

VIP Jan Ashirwad Yatra: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने शुक्रवार को सिवान जिले में “जन आशीर्वाद यात्रा” की घोषणा की. यात्रा की घोषणा वीआईपी के राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने करते हुए कहा कि यह यात्रा एक जून से शुरू होगी और गांव-गांव तक पहुंचेगी.

वीआईपी की महाराजगंज कार्यालय में प्रेस वार्ता 

महागठबंधन में शामिल वीआईपी के महाराजगंज कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि इससे जिले का पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई का आगाज होगा.

उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जिस तरह अपने अधिकारों के लिए ऐशो-आराम त्याग कर जनता के बीच संघर्ष चुना, उसी रास्ते पर चलते हुए पार्टी अब महाराजगंज लोकसभा को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए समर्पित है. द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ घोषणा का नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत का दिन होगा. उन्होंने जिले की दुर्दशा पर खुलकर सवाल उठाए और कहा कि महाराजगंज लोकसभा की उपेक्षा वर्षों से होती रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने महाराजगंज की राजनीति पर कब्जा कर लिया है और अब समय आ गया है कि स्थानीय लोग मिलकर इसका जवाब दें. वीआईपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें अब ऐसा नेतृत्व चाहिए जो छाती ठोककर अपने हक के लिए लड़ सके. हमें सदन में वह नेता चाहिए जो सिर्फ भाषण न दे, बल्कि ज़रूरत पड़ी तो अधिकार छीन भी ले.

'असली समस्याओं को उजागर करना है'

उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा एक जून से शुरू होगी और 15 जून तक चलेगी. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरे महाराजगंज क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे. वे लोगों से सीधे समस्याएं जानेंगे और बताएंगे कि अब तक विकास क्यों नहीं हुआ और आगे इसके लिए क्या रोडमैप होना चाहिए. इस यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं है, बल्कि ज़मीन पर मौजूद असली समस्याओं को उजागर करना और जनता के साथ मिलकर उसके समाधान की दिशा में काम करना है.

ये भी पढ़ें: PM के बिहार दौरे से राज्य को क्या मिला? विपक्ष के सवाल का सम्राट चौधरी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget