एक्सप्लोरर

Muharram Holiday: बिहार के स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी की तारीख बदली, शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Muharram 2024: मुहर्रम को लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से 17 जुलाई की तिथि को लेकर ही तैयारी की जा रही है. पटना जिले के 353 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Muharram 2024: मुहर्रम को लेकर बिहार के स्कूलों में छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. सोमवार (15 जुलाई) को इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. कहा गया है कि मुहर्रम की छुट्टी 18 की जगह 17 जुलाई को रहेगी. यह संशोधन तिथि सामान्य स्कूलों के लिए निर्धारित की गई है. शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी करके सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिया है.

हालांकि मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 17 जुलाई की तिथि को लेकर ही तैयारी की जा रही है. पटना के जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बीते रविवार को बैठक भी की थी. कई दिशा-निर्देश दिए थे. बैठक में पटना डीएम के अलावा एसएसपी राजीव मिश्रा भी थे. मुहर्रम को लेकर पटना जिले के 353 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

मुहर्रम में होने वाली भीड़ और सुचारू रूप से यातायात एवं सुदृढ़ विधि व्यवस्था के लिए कई तरह के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही एसएसपी की ओर से आदेश दिया गया है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक्टिव रखा जाएगा और अफवाह का त्वरित खंडन किया जाएगा.

जुलूस में नहीं होगा डीजे का उपयोग

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को इलाके में भ्रमण करने का आदेश दिया गया है. बाइकर्स गैंग पर विशेष नजर रखने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है. मुहर्रम को लेकर निकले जुलूस में डीजे का उपयोग नहीं होगा. ज्यादा तीव्र वाले साउंड बॉक्स की ध्वनि बजाने वाले पर यंत्र से जांच कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.

विधि-व्यवस्था को लेकर पटना सदर अनुमंडल में 55, पटना सिटी अनुमंडल में 55, दानापुर अनुमंडल में 72, बाढ़ अनुमंडल में 41, मसौढ़ी अनुमंडल में 46 और पालीगंज अनुमंडल में 64 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 22 दंडाधिकारियों को सुरक्षित रखा गया है. पटना सिटी नियंत्रण कक्ष में 10, दानापुर अनुमंडल में 13, मसौढ़ी अनुमंडल में 12, पालीगंज में 9 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना के DM ने 15 अंचल अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget