एक्सप्लोरर

PM Bihar Visit: पटना में PM मोदी के रोड शो पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'अगर इंदिरा गांधी...'

Bihar News: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. पटना में पीएम मोदी रोड शो करेंगे. सांसद पप्पू यादव ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर पीएम मोदी के रोड शो पर बड़ी बात कही.

Pappu Yadav on PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का आज गुरुवार (29 मई, 2025) से दो दिसवीय बिहार दौरा शुरू हो रहा है. दौरे से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है. पहले दिन पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के रोड पर सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लेकर पीएम मोदी के रोड शो पर निशाना साधा. 

पप्पू यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत- पाकिस्तान संघर्ष विराम पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के सामने सरेंडर करने वाले इतनी निर्लज्जता से अपने मुंह मियां मिट्ठू बन सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पप्पू यादव ने लिखा, "पाकिस्तान को बांट बांग्लादेश बना देने, पाकिस्तान के 94 हजार सैनिकों के सरेंडर पर अगर इंदिरा गांधी जी भी रोड शो करतीं तो लगता है उन्हें अपने पूरे जीवनकाल तक रोड शो ही करना पड़ता."

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सियासत तेज

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने झुकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "जब ट्रंप के सामने सरेंडर करने वाले इतनी निर्लज्जता से अपने मुंह मियां मिट्ठू बन सकते हैं तो अमेरिका को उसकी औक़ात दिखा पाकिस्तान को खंडित करने और प्रथम परमाणु परीक्षण कर देश को विश्वशक्ति बनाने वाली वर्ल्ड लीडर को क्या करना चाहिए था?" बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा होने वाला है. अब से थोड़ी देर में पीएम मोदी पटना पहुंचेंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. बिहार दौरे पर आ रहे पीएम मोदी सूबे को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी के दौरे से चुनावी रफ्तार को धार भी मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे पर बिहार की सियासत तेज, राजद ने CM नीतीश कुमार के लिए कर दी भविष्यवाणी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget