एक्सप्लोरर

Bihar: 'आम आदमी नहीं माफिया, अपराधी सुरक्षित हैं', ASI की हत्या पर भड़के सांसद पप्पू यादव

Munger ASI Death: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के लोग भगवान भरोसे जिंदा हैं. यहां माफिया, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दलाल सुरक्षित हैं. उन्होंने बिहार में घटित कई आपराधिक घटनाएं भी गिनाईं.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को मुंगेर में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार की हत्या के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में "आम आदमी नहीं माफिया, अपराधी सुरक्षित हैं", क्योंकि उन्हें संरक्षण दिया जाता है. 

पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं, लेकिन सरकार तो चल रही है. जिस तरह बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और नेता भ्रष्टाचारियों को चुनाव लड़ने और जितवाने के लिए पार्टी ज्वाइन करवा रहे हैं, ऊपर से नीचे बिहार का एक ही हाल है. यहां के लोग भगवान भरोसे जिंदा हैं. यहां माफिया, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दलाल सुरक्षित हैं.

‘देश की स्थिति सीरिया से बदतर हो रही’
सांसद ने कहा कि वक्त बहुत मजबूत होता है. आज की स्थिति में यहां कोई सुरक्षित नहीं है. देश की स्थिति सीरिया से बदतर हो रही है. बिहार की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी. उन्होंने लोगों से इस बात को लेकर विचार करने की अपील की. कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा, "हमने दो बार प्रदेश बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया. इस मामले पर मुझे सदन (लोकसभा) में भी बोलने नहीं दिया जा रहा है. कहा जाता है कि कानून-व्यवस्था प्रदेश का विषय है. उन्होंने बिहार में घटित कई आपराधिक घटनाएं भी गिनाईं.

एएसआई पर तेजधार हथियार से हुआ था हमला
पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं. इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. वह झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: पटना के मनेर में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला, सब-इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी, एक सिपाही घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget