एक्सप्लोरर

सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन, असदुद्दीन ओवैसी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

Kirti Azad Wife Poonam Passed Away: कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. इसकी जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में दी है.

Kirti Azad Wife Passed Away: पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम का सोमवार (02 सितंबर) को निधन हो गया. पत्नी के निधन की जानकारी खुद कीर्ति आजाद ने एक्स पर पोस्ट करके दी है. इसके साथ ही इस दुख की घड़ी में असदुद्दीन ओवैसी समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया है. बताया जाता है कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. इसकी जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में दी है.

कीर्ति आजाद ने एक्स पर लिखा, "मेरी पत्नी, पूनम अब नहीं रहीं. दोपहर 12:40 बजे अपने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया. आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद." वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा है, "आपके प्रति मेरी संवेदनाएं और ईश्वर आपकी पत्नी के निधन पर आपको धैर्य और शक्ति प्रदान करें."

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि हमारे सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने अंतिम सांस ली है. मैं पूनम को काफी समय से जानती हूं. मैं जानती थी कि वह पिछले कुछ वर्षों से गंभीर रूप से बीमार थीं. कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और उसकी आखिरी लड़ाई में हमेशा उसके साथ थे. कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें."

बता दें कि कीर्ति आजाद बीजेपी से तीन बार दरभंगा सीट से सांसद रह चुके हैं. हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया. अभी बर्धमान-दुर्गापुर से टीएमसी के सांसद हैं. उनकी पत्नी पूनम आजाद भी कई वर्षों तक बीजेपी के साथ जुड़ी रहीं. बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का भी दामन थामा. इसके बाद 'आप' का साथ छोड़ वह कांग्रेस में शामिल हो गईं. वह 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ीं लेकिन हार गईं. वह बीजेपी में प्रवक्ता भी रह चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का 'AAP' पर हमला, कहा- 'आम आदमी पार्टी टोटल का टोटल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget