एक्सप्लोरर

पहाड़ काटने वाले दशरथ मांझी के बेटे थामेंगे कांग्रेस का दामन, JDU में नजरअंदाजी के चलते बदला पाला?

Bihar Assembly Election 2025: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भागीरथ मांझी जेडीयू में शामिल हुए थे. 18 जनवरी को बिहार दौरे के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागीरथ मांझी को सम्मानित किया था.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इसी कड़ी में आज (28 जनवरी) माउंटेन मैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. इसके जरिए कांग्रेस बिहार की महादलित जातियों खासकर मांझी समाज को साधने की कोशिश कर सकती है. भागीरथ मांझी के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और कुम्हार समाज के नेता मनोज प्रजापति भी आज कांग्रेस में शामिल होंगे. 

भागीरथ मांझी, अली अनवर, मनोज प्रजापति तीनों नेता महादलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा समाज से हैं. इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर कांग्रेस संदेश दे रही है कि साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वो गंभीर है.

पहले जेडीयू का दामन थामा... अब कांग्रेस

साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भागीरथ मांझी ने जेडीयू का दामन थामा था. अब वे कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. इसी साल 18 जनवरी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब पटना पहुंचे थे तो उन्होंने भागीरथ मांझी को सम्मानित किया था. उसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे.

माना जा रहा है कि कथित तौर पर जेडीयू में हो रही नजरअंदाजी के चलते भी वे पाला बदल रहे हैं. भागीरथ मांझी पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के क्षेत्र से आते हैं. दशरथ मांझी के परिवार के सदस्यों को जीतन राम मांझी की काट के तौर पर देखा जाता है जिनका गया जिले में खासा प्रभाव है. भागीरथ मांझी भी जीतन राम मांझी की तरह मुसहर जाति से हैं.

बता दें कि बिहार में कांग्रेस विधानसभा चुनाव से कांग्रेस मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है. अगले महीने फरवरी में कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मेलन का आयोजन भी करने वाली है जिसकी शुरुआत चंपारण से हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Patna News: पटना में सैनिक की ड्रेस में डोसा-इडली बेचते हैं सूरज गिरी, इन लोगों से लेते हैं आधे दाम, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget