एक्सप्लोरर

Bihar News: होमवर्क बनाकर स्कूल नहीं आया था बच्चा, शिक्षक ने छत से छात्र को फेंका, थाने पहुंचा मामला, आरोपित गिरफ्तार

Motihari News: बच्चे की उम्र करीब छह साल है. वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है. बच्चे के शरीर पर पिटाई के निशान हैं. स्कूल के डायरेक्टर का कहना है कि बदनाम करने की साजिश है.

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक बच्चा होमवर्क बनाकर स्कूल नहीं पहुंचा तो शिक्षक ने ना सिर्फ पिटाई की बल्कि उसे छत से फेंक दिया. परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पूरा मामला गुरुवार (25 मई) का है. आरोपित शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद बच्चे का इलाज कराया गया है. कल्याणपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बच्चा पढ़ता है.

फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है. गुरुवार को जब इस घटना की भनक बच्चे के अभिभावक को लगी तो वे स्कूल पहुंच गए. यहां से पहले बच्चे को कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉक्टर सुजीत कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. छात्र आयुष कुमार की उम्र छह साल बताई जा रही है. वह बलुआ गांव के चंद्र भूषण यादव का पुत्र है जो एलकेजी में पढ़ता है.

क्लासरूम में पहले पिटाई, फिर छत से बच्चे को फेंका

बताया जा रहा है कि गुरुवार को क्लासरूम में सभी बच्चों का होमवर्क देखा जा रहा था. आयुष कुमार ने होमवर्क नहीं किया था. इस पर शिक्षक रूपलाल दास ने गुस्से में आकर छात्र कि पिटाई कर दी. इसके बाद विद्यालय के दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. मासूम के शरीर पर पिटाई से हुए जख्म के निशान भी हैं.

स्कूल के डायरेक्टर ने कहा- बदनाम करने की साजिश

घटना की सूचना के बाद पुलिस स्कूल पहुंची. शिक्षक को पकड़कर पुलिस थाने ले आई. शिक्षक रूपलाल दास कल्याणपुर थाना क्षेत्र की शंभू चक पंचायत के खोखरा गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर स्कूल के डायरेक्टर सुमन चौरसिया ने बताया कि उनके संस्थान को बदनाम करने की साजिश है.

घटना के संबंध में छात्र आयुष कुमार के चाचा शशि भूषण यादव ने बताया कि बच्चा होमवर्क पूरा करके नहीं गया था. इसके कारण शिक्षक ने क्लासरूम में पिटाई की. इसके बाद दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. लोगों ने जानकारी दी जिसके बाद वे लोग स्कूल पहुंचे. बच्चा घायल था. इसके बाद वे लोग अस्पताल लेकर गए.

छात्र के पिता ने थाने में दर्ज कराई नामजद शिकायत

घटना के संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दोषी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. बच्चे के पिता चंद्र भूषण यादव ने नामजद आवेदन दिया है. इस पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Hajipur Murder: बिहार के हाजीपुर में दूध व्यवसायी की हत्या, दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने रास्ते में घेरकर मारी 5 गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget