एक्सप्लोरर

Hajipur Murder: बिहार के हाजीपुर में दूध व्यवसायी की हत्या, दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने रास्ते में घेरकर मारी 5 गोली

Bihar Crime News: घटना बरांटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है. दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय राजू कुमार राय के रूप में की गई है.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार (25 मई) की रात एक दूध व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया. बाइक से दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूध व्यवसायी को एक-एक कर पांच गोली मारी. मौके पर ही दूध व्यवसायी की मौत हो गई. घटना बरांटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है. रात के करीब 11 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है.

दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी बैद्यनाथ राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय के रूप में की गई है. वह अपने घर से बाइक पर दूध लेकर हाजीपुर के होटल में बेचने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही घेर कर गोली मार दी गई. बदमाशों ने रात का फायदा उठाया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए.

अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने घोषित किया मृत

घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. अस्पताल लाने पर जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों की सूचना दी गई. घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है. 

आपसी रंजिश में हो सकती है घटना

घटना को लेकर जांच में पहुंचे हाजीपुर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि बरांटी ओपी में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में लगी हुई है. यह घटना आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. स्थानीय थानाध्यक्ष और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- BPSC Sikshak Bahali Date: अगस्त में शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा होगी, बीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget