एक्सप्लोरर

Motihari Murder: 3 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हाल में दिखी युवती, रंगे हाथ पकड़े जाने पर चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

Motihari Murder News: यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र का है. तीनों युवकों ने चाकू से रुपम पर हमला बोल दिया वहीं उसका साथी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सोमवार को एक बारात में शामिल होने के बाद खाना खाकर करीब 1 बजे रात्रि में लौटने के क्रम में रास्ते में गांव की ही एक लड़की के साथ 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में देखना एक युवक को महंगा पड़ गया. इसमें उसकी जान चली गई. मृतक का नाम रुपम था. लड़की ने उसके साथ मौजूद युवकों से कहा कि यह लड़का गांव में सभी को इस बारे में बता देगा.

तीनों युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया

इस पर तीनों युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया वहीं रुपम के साथ गए पवन कुमार पर भी हमला किया गया परन्तु पवन किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला और घर पहुंचा फिर रूपम के घर वालों को घटना की जानकारी दी. रूपम के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तब तक रूपम की मौत हो चुकी थी. वहीं प्रेमी युवती एवं युवकों का भी कोई पता नहीं चला.  

तीन लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी युवती

घटना के बारे में मृतक के पिता साधु पासवान ने बताया कि बीती रात पट्टी जसौली गांव के गोसाई वाजिद टोले में मितन पासवान की बेटी की शादी समारोह में बेटे को भेजा था. मेरा पुत्र रूपम अपने पड़ोसी पवन को भी साथ ले गया था. बारात में खाना खाने के बाद करीब 1 बजे रात्रि में लौट रहा था. तभी नहर के पास बांध के करीब 3 लड़के के साथ एक गांव की लड़की आपत्तिजनक हालत में दिखी, जिसे देख रूपम ने लड़कों एवं लड़की से पूछा और उन्हें डाटा, तब लड़की ने कहा कि इसने हमलोगों को देख लिया है गांव में लोगों से कह देगा तब तक तीनों लड़कों ने रूपम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. 

युवक के साथी ने किसी तरह भागकर बचाई जान

वहीं साथ में गए युवक पवन पर भी हमला किया गया लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और रूपम के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद रूपम के परिजन समेत ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तबतक रूपम की मौत हो चुकी थी. रूपम के परिजनों ने घटना की जानकारी कोटवा पुलिस को दी. कोटवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. 

कोटवा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी स्वीटी सिंह ने कोटवा पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं घटना के संबंध में बताया कि मृतक के साथी से पूछताछ की जा रही है.जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: Purnia News: पटना में बैठकर वीडियो कॉल पर भाड़े की नर्स से डॉक्टर करवा रही थी ऑपरेशन, प्रसूता की चली गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget