एक्सप्लोरर

Bihar News: रेप केस का मुख्य आरोपी 9 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, चिल्ड्रन ट्रैफिकिंग समेत कई संगीन मामलों में था फरार

Minor Girl Rape Case: शमीम अख्तर की गिरफ्तारी होने से सिमरन कांड में कई खुलासे हो सकते हैं. पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना में सिमरन कांड के कई चेहरे पुलिस की जांच में गुमनाम रह गए थे.

Accused Samim Akhtar Arrested: सिमरन कांड का मुख्य अभियुक्त शमीम अख्तर आखिरकार भारत नेपाल सीमा से बुधवार को गिरफ्तार हो गया. मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 9 सालों से फरार चल रहा शमीम रक्सौल सीमावर्ती इलाका से गिरफ्तार कर लिया गया है. वो नेपाल जेल में बंद था, हाल ही में करीब डेढ़ माह पूर्व ही नेपाल जेल से बाहर निकला था और रक्सौल आना जाना कर रहा था. इस बात की भनक लगते ही एसपी के निर्देश पर रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार और ढाका थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

2015 में बेहोशी हालत में मिली थी सिमरन

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस पर तीन मामले में कुर्की भी की जा चुकी है. गिरफ्तार शमीम पर दर्जनों से ज्यादा अपहरण, धोखाधड़ी, लूट, रेप व वाहन चोरी का मामला दर्ज हैं. शमीम अख्तर सेक्स रैकेट संचालक और अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के सरगना के रूप में विख्यात है. इसके आईएसआई से संबंध की चर्चा भी रही है. जिले के चर्चित सिमरन कांड का मुख्य अभियुक्त शमीम अख्तर को ढाका पुलिस ने भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल इलाका से गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. जिले के ढाका थाना के करीब आजाद चौक पर इसके घर से नशे की सुईयों के साथ बेहोशी हालत में वर्ष 2015 में सिमरन को बरामद किया था. इसके घर से नशे की सूई एवं चोरी के कई महंगी चार चक्का वाहन भी जब्त किया गया था, जिसके बाद से ये फरार चल रहा था.

शमीम अख्तर नेपाल में हरदोई जिला के तत्कालीन एसपी की चोरी की गाड़ी से घूमता था. नेपाल में रहकर भारतीय क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने, एसपी की गाड़ी चोरी समेत नेपाल में कई भारतीय वाहन समेत नेपाल में भारतीय वाहन का ऑनर बुक बनाने के कई कागजात, मुहर समेत पकड़ा गया था. इस मामले में बीते दो माह पूर्व ही नेपाल जेल से छूटा था, जिसके बाद रक्सौल में आना जाना रहा. इसकी भनक लगते ही मोतिहारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया और बुधवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया. 

शमीम अख्तर की गिरफ्तारी होने से सिमरन कांड के कई गुमनामों का खुलासा हो सकता है. पूर्वी चंपारण जिले ढाका थाना सिमरन कांड में 12 थाना,16 प्राथमिकी के साथ 20 चेहरों की जांच में कई चेहरा पुलिस जांच में गुमनाम हैं. अब शमीम के गिरफ्तारी से सिमरन कांड में कई संलिप्त गुमनाम चेहरा सामने आ सकते हैं सिमरन कांड दर्ज होने के समय शमीम अख्तर, राजू मिया, खालिद चंदन, इसरार कंपाउंड, शमीम का चालक मोहम्मद मासूम के अलावा आदापुर थाना क्षेत्र के ब्युटी व चांदनी, मोतिउल्लाह, दीपक, मनीष, पूजा, नाजनी, राइमा, बिनीता, सिलीगुड़ी के मोहम्मद इमरान, मजीद के साथ कई लोगों का नाम सामने आया था, जिसमे चंदन व खालिद, आदापुर थाना क्षेत्र की ब्युटी व चांदनी समेत कई लोगों के बारे में पता नहीं चल सका. जिसकी शमीम की गिरफ्तारी  होने के बाद पूछताछ से हो सकती है.

क्या थी सिमरन रेपकांड का पूरी कहानी?

दरअसल सिमरन की मां के साथ शमीम अख्तर की पहली मुलाकात के बाद रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया, जिसके बाद सिमरन के पिता की हत्या हो गई और शव दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड से मिला. फिर शमीम ने सिमरन की मां से शादी रचा ली. कुछ ही दिनों में सिमरन के नाबालिग भाई की हत्या हो गई. शव ढाका थाना क्षेत्र में फेंका मिला. इसके बाद शमीम ने सिमरन की मां से सीतामढ़ी के डुमरा गांव समेत बाजार की करीब 50 बीघा जमीन बेचवा कर पैसे को हड़प लिया. इसके बाद सिमरन की मां दिमागी संतुलन खो बैठी.

कुछ ही दिनों बाद सिमरन की मां का शव हाजीपुर जिला में मिला. सिमरन की उम्र तब तक करीब 10 वर्ष हो गई. इसके बाद शमीम की बुरी नजर का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा. घटना के समय सिमरन ने बताया था कि वो शमीम के आवास पर सिलीगुड़ी में थी. तब वहां से उसने होटल के एक गेस्ट के लिए अपने आवास से सिमरन समेत 5 लड़की को भेजा था. सिमरन ने बताया था कि एक विदेशी से उसे बेचने का प्लान था, जिसे मुझे देखा कर उसको पसंद कराया गया था.

ये भी पढ़ें: Bihar AQI Today: हाजीपुर, बिहारशरीफ और भागलपुर में एक्यूआई 300 के पार, बिहार के बाकी जिलों का अपडेट देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget