एक्सप्लोरर

मोतिहारी ऑडियो वायरल मामले में बोले तेजस्वी- CM नीतीश बन गए हैं नाकामयाबियों के सिकंदर

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना के अध्यक्ष का बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो रेप पीड़िता की मौत के बाद रेप के आरोपी को बच्ची की लाश ठिकाने लगाने का तरकीब सुझाते सुनाई पड़ रहे हैं.

पटना: मोतिहारी वायरल ऑडियो मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना के अध्यक्ष द्वारा जिस प्रकार नाबालिग रेप पीड़िता के शव को ठिकाने लगाने की आरोपी तरकीब बताने का ऑडियो वायरल हुआ है, उस मामले में तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है और उन्हें नाकामयाबियों के सिकंदर बताया है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

तेजस्वी ने शनिवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा, " बिहार में हाथरस कांड की तरह एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर उसकी लाश रातों-रात जला दी गई. पिता का कहना है बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ. ऑडियो में सुनिए पुलिस अधिकारी कैसे अपराधियों को लाश जलाने की तरकीबें सुझा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी नाकामयाबियों के सिकंदर बन गए हैं.

मोतिहारी ऑडियो वायरल मामले में बोले तेजस्वी- CM नीतीश बन गए हैं नाकामयाबियों के सिकंदर

क्या है पूरा मामला?

दरसअल, मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना के अध्यक्ष का बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो रेप पीड़िता की मौत के बाद रेप के आरोपी को बच्ची की लाश ठिकाने लगाने का तरकीब सुझाते सुनाई पड़ रहे हैं.

थानाध्यक्ष और आरोपी के बीच की बातचीत का ऑडियो डराने वाला है. साथ ही बिहार पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाला भी. फिलहाल ऑडियो वायरल मामले में आरोपी थानाध्यक्ष संजीव रंजन को एसपी ने निलंबित कर दिया है. वहीं, पूरे मामले में एसआईटी का गठन कर गहन जांच का आदेश दिया है.

गांव के ही चार युवकों ने किया रेप

बता दें कि पूरी घटना पूर्वी चम्पारण जिला के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र की है. दरअसल, भारत के पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला एक परिवार उक्त थाना क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करता था. परिवार में पिता, पुत्र, पत्नी और एक नाबालिग बेटी थी. बीते दिनों पारिवारिक काम को लेकर पत्नी नेपाल चली गयी थी. ऐसे में पिता और भाई के काम पर जाने के बाद नाबालिग लड़की घर में अकेले रहती थी.

इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इधर, जब पीड़ित परिवार थाने में आवेदन देने पहुंचा तो आरोपी थानाध्यक्ष ने पुलिसिया चक्कर लगने का हवाला देते ठंड से मौत हो जाने की बात कह देने की बात कही और रातों रात शव का अंतिम संस्कार करने की तरकीब सुझाई. वहीं, अंतिम संस्कार करवा भी दिया.

न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

इधर, शव के अंतिम संस्कार के बाद दबंगों ने पूरे परिवार को नेपाल भेज दिया. लेकिन वे नेपाल नहीं गए,बल्कि न्याय के लिये भटकते रहे. इसी क्रम में घटना के दस दिन बाद पीड़ित परिवार ने परिजनों के सहयोग से थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. वहीं, वायरल ऑडियो की भी जांच की जा रही है. घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें - 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- विकास को बढ़ावा देने वाला है बजट, खर्च करने की छूट कांग्रेस नेता का BJP पर तंज- वोट 'राम' के नाम पर, किसानों के साथ 'रावण' जैसा व्यवहार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget