एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में कार और ऑटो की टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौत, चार घायल

Road Accident: समस्तीपुर में ऑटो और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए. मृतकों में एक महिला और उसकी बेटी शामिल हैं.

Samastipur News: समस्तीपुर में बुधवार की दोपहर ऑटो व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.

मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना के मधेपुर वार्ड संख्या दस निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी गीता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री कंचन कुमारी (22 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्थ कल्याणपुर निवासी चंदशेखर पासवान के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में दरभंगा के लहेरियासराय निवासी सतीश चंद्र झा के पुत्र सूर्य मोहन नारायण झा (45 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समरथा निवासी कपिल पासवान के पुत्र सुरेंद्र पासवान (40 वर्ष), दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया निवासी सुद्दीन राय के पुत्र राजन कुमार (24 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर निवासी टुनटुन पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान (25 वर्ष) शामिल है.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर ब्रह्म स्थान के समीप की है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बेगूसराय से समस्तीपुर की ओर जा रही कार ने ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सामने से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, इलाज के दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारी एसआई लक्ष्मीकान्त झा जांच पड़ताल में जुटे थे. इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को बांस बल्ला लगाते हुए सड़क जाम कर दिया. जाम की वजह से दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. 

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि कार सवार सूर्य मोहन नारायण झा अपने एक साथी के साथ कलकत्ता से घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो में टक्कर हो गई. वहीं, ऑटो सवार जख्मी ने बताया वह मुसरीघरारी से सवारी लेकर दलसिंहराय लौट रहा था. इसी दौरान कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जिस पार्टी के साथ एक बार वह काम...', प्रशांत किशोर की राजनीतिक कुशलता पर JDU ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget