एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जिस पार्टी के साथ एक बार वह काम...', प्रशांत किशोर की राजनीतिक कुशलता पर JDU ने उठाए सवाल

Ashok Choudhary News: जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शराबबंदी को खत्म करेगी जो उनके चरित्र को दर्शाता है.

Bihar Politics: प्रशांत किशोर की रैली पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का गठन आज 2 अक्टूबर से कर रहे हैं. आज गांधी जयंती है और गांधी जी हमेशा नशा का विरोध करते थे और प्रशांत किशोर कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले शराबबंदी खत्म कर देंगे यही उनकी नीति है. 

आगे उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम किए हैं. 2014 में पीएम मोदी के चुनाव के लिए भी काम किए तो देशभर के कई राज्यों में अलग-अलग पार्टियों के चुनाव में वह काम किए, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जिस पार्टी के साथ एक बार वह काम किए हैं वह दूसरी बार उनको नहीं बुलाई. इसी से लोग समझ सकते हैं कि प्रशांत किशोर किस तरह के हैं कि उन्हें कोई दूसरी बार पूछना नहीं चाहता है.

प्रशांत किशोर ने की पार्टी की घोषणा

बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई. राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया. उनके दल का नाम ‘जन सुराज’ पार्टी होगा. इस बात की घोषणा खुद प्रशांत किशोर ने पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक सभा के दौरान की.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

वहीं, इस दौरान प्रशांत किशोर ‘जय-जय बिहार’ का नारा देते हुए कहा, 'हम अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार बनाएंगे कि देश और दुनिया में कोई उसे गाली नहीं दे पाएगा. जन सुराज का उद्देश्य है कि बिहार को उसका गौरव वापस मिल सके.

ये भी पढे़ं: Prashant Kishor: बिहार की तस्वीर कैसे बदलेगा जनसुराज? प्रशांत किशोर ने पार्टी की घोषणा करते हुए समझाया पूरा रोडमैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget