एक्सप्लोरर

JDU के स्वर्ण प्रकोष्ठ से जुड़े 500 से ज्यादा युवा, सभी को पार्टी अध्यक्ष ने दिया ये टास्क

आरसीपी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सवर्ण प्रकोष्ठ को गांव-गांव तक, बूथ-बूथ तक पहुंचाएं और लोगों से कहें कि जेडीयू आपकी पार्टी है. साथ ही लोगों से बात करके, उनकी समस्याओं को जानने की भी कोशिश करें.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जेडीयू के सवर्ण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बिहार के अलग-अलग जिलों के 500 से अधिक युवाओं को जेडीयू की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर जेडीयू नेता ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे.

इस मौके पर सभी नेताओं का जेडीयू परिवार में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में जाति और धर्म के नाम पर कोई तनाव नहीं रहा. उन्होंने बिहार में तनावरहित विकास का मॉडल दिया. न्याय के साथ विकास और समावेशी विकास की केवल उन्होंने बात ही नहीं की बल्कि उसे संभव करके भी दिखाया.

आरसीपी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सवर्ण प्रकोष्ठ को गांव-गांव तक, बूथ-बूथ तक पहुंचाएं और लोगों से कहें कि जेडीयू आपकी पार्टी है. साथ ही लोगों से बात करके, उनकी समस्याओं को जानने की भी कोशिश करें. इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी ने सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया हो. उन्होंने इसके लिए पार्टी नेताओं को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि इस प्रकोष्ठ से ज्यादा से ज्यादा नौजवान साथियों को जोड़ें क्योंकि वे सबसे ज्यादा दिग्भ्रमित हैं. उन्होंने होश संभालते ही विकसित बिहार को देखा. 2005 से पहले की स्थिति कितनी भयावह थी, उन्हें पता ही नहीं. बिजली, सड़क, पानी के लिए लोग तरसा करते थे, अपहरण का उद्योग चल रहा था, फिरौती की रकम कहां तय होती थी ये किसी से छिपा नहीं. सवर्ण प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी है कि गांव-गांव घूमकर नौजवानों को 2005 से पहले और उसके बाद का अंतर बताएं.

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जेडीयू परिवार के सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्हें संगठन का भरपूर सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि जेडीयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार के विचारों का वाहक है और हमारे हर कार्य में इसकी झलक मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं रह जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget