एक्सप्लोरर

JDU के 2 दर्जन से ज्यादा विधायक BJP के संपर्क में? कैबिनेट विस्तार के बाद एक दावे से सियासी हड़कंप

Cabinet Expansion: विस्तार के बाद कैबिनेट में अब कुल 36 मंत्री हैं. पहली बार ऐसा हो रहा है कि 36 में से बीजेपी के 21 और जेडीयू के 13 मंत्री हैं. जेडीयू से डेढ़ गुना ज्यादा मंत्री बीजेपी के हैं.

Bihar News: बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद लालू यादव की पार्टी ने बड़ा दावा कर दिया है. गुरुवार (27 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जेडीयू के दो दर्जन से ज्यादा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. बीजेपी बिहार में किसी भी वक्त अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. नीतीश को कुर्सी से हटा सकती है. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की ताकत दिख गई. बीजेपी के 21 और जेडीयू के 13 मंत्री हैं. बीजेपी के पास कैबिनेट में बहुमत हो गया है. 

एजाज अहमद ने कहा कि 2013 में नीतीश ने बीजेपी के मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया था. अब बीजेपी बदला लेगी और नीतीश कुमार को कभी भी कैबिनेट से बाहर कर देगी. जेडीयू के दो दर्जन से अधिक विधायकों को जेडीयू के चार बड़े नेता बीजेपी की तरफ लामबंद कर चुके हैं और नीतीश को डराने का काम कर रहे हैं. ये चारों नेता बीजेपी के करीबी हैं. यही कारण है कि जेडीयू से नीतीश कुमार मंत्री नहीं बना पाए.

'बीजेपी बिहार में अपना एजेंडा चलाएगी'

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने आगे कहा कि इन चारों जेडीयू नेताओं के माध्यम से ही जेडीयू के दो दर्जन से अधिक विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. सबसे ज्यादा अपना मंत्री बनाकर नीतीश कुमार की कुर्सी छीनने का प्रयोग बीजेपी ने सोची-समझी रणनीति के तहत की है. बिहार में चुनाव तक बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है. कैबिनेट में बहुमत होने के साथ ही बीजेपी बिहार में अपना एजेंडा चलाएगी.

बता दें कि बीते बुधवार को ही मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. जेडीयू के विधायकों के आधार पर जितने मंत्री बन सकते थे वो कोटा पहले ही पूरा हो चुका था. जेडीयू यही बात कह रही है लेकिन आरजेडी ने इसको अलग ही रंग देने की कोशिश की है. बिहार में जेडीयू के पीछे बीजेपी रहती है, लेकिन बीजेपी बड़े भाई की तरह दिख रही है. कैबिनेट में कुल 36 मंत्री हैं. पहली बार ऐसा हो रहा है कि 36 में से बीजेपी के 21 और जेडीयू के 13 मंत्री हैं. जेडीयू से डेढ़ गुना ज्यादा मंत्री बीजेपी के हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: कौन किस पर भारी… कैबिनेट का विस्तार नहीं ये चुनाव की तैयारी! समझें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget