एक्सप्लोरर

बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, नए फोर लेन और रेलवे डबल लाइन का ऐलान, किन इलाकों को फायदा?

Bihar News: मोकामा से मुंगेर तक 4 लेन हाईवे और भागलपुर से रामपुरहाट तक डबल ट्रैक के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इससे पहले मोदी सरकार बिहार को बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार (10 सितंबर, 2025) को मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रीफिंग की.

उन्होंने 3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन (177 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंजूरी मिलने की बात बताई. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के एक अहम हिस्से को भी मंजूरी मिली है. 4,447 करोड़ रुपये की लागत से मोकामा-मुंगेर सेक्शन को 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड हाइवे के रूप में बनाया जाएगा. 

'बक्सर से लेकर पटना तक अच्छा नेटवर्क'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बिहार में अगर आप देखें तो गंगा जी के दक्षिण में बक्सर से लेकर भागलपुर तक ये कॉरिडोर है. यह दक्षिण बिहार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट को देखें तो बक्सर से लेकर पटना तक अच्छा नेटवर्क है. आगे पटना से लेकर फतुहा तक और फतुहा से लेकर बेगूसराय तक, इस प्रोजेक्ट में कहीं सिक्स लेन है कहीं-कहीं फोर लेन है. करीब-करीब पूरा हो चुका है." 

आगे कहा, "आज जो प्रोजेक्ट अप्रूव हुआ है मोकामा से मुंगेर तक का सेक्शन है जो 82.4 किलोमीटर का है. आगे मुंगेर से फिर भागलपुर है जो पहले से ही निर्माणाधीन है. बहुत ही अच्छा प्रोजेक्ट है. इससे ओवरऑल एक घंटे का समय बजेगा." बता दें कि यह खंड मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर, मुंगेर होकर गुजरता है या कनेक्टिविटी प्रदान करता है जो भागलपुर से जुड़ता है. 

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "दूसरा जो प्रोजेक्ट जो अप्रूव हुआ है वह भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन दोहरीकरण का है. ये 3169 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है. ये भी बिहार-झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. अभी जो ज्यादातर ट्रेनें जाती हैं वो भागलपुर से मालदा टाउन होते हुए रामपुरहाट हावड़ा की तरफ जाती हैं. दोहरीकरण के बाद भागलपुर से दुमका और उससे सीधा रामपुरहाट की तरफ गाड़ियां पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस जा सकेंगी. बहुत बड़ा जो तीर्थस्थल है देवघर उस धाम को भी ये जोड़ता है."

बिहार चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा को लेकर एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया तो अश्विनी वैष्णव ने ऐसे एक दर्जन प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया और यह बताया कि इन सभी राज्यों में चुनाव नहीं है जहां पर प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- चेक कर लीजिए- 1100 रुपये खाते में आए? नीतीश कुमार ने भेजी 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' की राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget