एक्सप्लोरर

अपनी अलग पार्टी बनाएंगे तेज प्रताप यादव? सवाल पर लालू के लाल ने दिया क्लियर कट जवाब

Tej Pratap Yadav: विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. अब तक कई सड़क, पुल और ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका हैं.

आरजेडी से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बिथान प्रखंड पहुंचे. जहां उन्होंने कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और जनता की समस्या सूनीं. 

क्या बोले हसनपुर के विधायक?

हसनपुर दौरे के दौरान उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि वह सही समय पर बताएंगे कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. अब तक कई सड़क, पुल और ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है.

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वो आरजेडी की टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे या कोई अगल पार्टी बनाएंगे. इस पर उन्होंने कहा कि मैं जिस पार्टी में था, हूं और रहूंगा, उसी में हूं. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होते रहते हैं, लेकिन मैं संगठन के साथ पूरी निष्ठा से काम कर रहा हूं.

तेज प्रताप के कार्यकर्ताओं में उत्साह

क्षेत्र भ्रमण के दौरान तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है. बता दें कि तेज प्रताप का दौरे जहां भी होता है, उनके कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जाता है. लोग विधायक के सामने खुलकर अपनी बात रखते हैं. वो जनता से सीधा संवाद कर अपनी राजनीतिक पैठ को और मजबूत करने में जुटे हैं. 

इससे एक दिन पहले रविवार को ही आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह से अक्षम हो चुके हैं. वे सरकार चलाने में असमर्थ हैं और प्रशासनिक नियंत्रण उनके हाथ से निकल गया है. राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और रोज हत्या जैसे अपराध सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Voter List Revision: '25 जुलाई से पहले फॉर्म सबमिट हो जाएंगे', क्या है चुनाव आयोग की जल्दबाजी की सच्चाई?, abp की ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget