एक्सप्लोरर

Bihar News: 'सुप्रीम कोर्ट का कोई...', मंत्री विजय चौधरी ने बताया आरक्षण पर कैसे लड़ेंगे आगे की लड़ाई

Vijay Chaudhary: विजय चौधरी ने कहा कि विपक्षी नेता आरक्षण के विषय पर राजनीति कर रहे हैं. विपक्ष इस विषय पर खुद भी फायदा लेने के लिए राजनीति कर रहा है.

Vijay Chaudhary on Supreme Court Order: आरक्षण के बढ़े दायरे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कोई अंतरिम फैसला अभी नहीं आया है अंतरिम रोक नहीं लगाई गई है. आरक्षण के बढ़े हुए दायरे पर सुप्रीम कोर्ट में पूरी सुनवाई कर इस पर फैसला दिया जाएगा और सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी. आरक्षण के विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई नया आदेश नहीं दिया है, हाईकोर्ट के आदेश को ही लागू रखा है. 

कोर्ट के आदेश पर क्या बोले विजय चौधरी?

विजय चौधरी ने कहा कि विपक्षी नेता आरक्षण के विषय पर राजनीति कर रहे हैं. विपक्ष के नेता जान रहे हैं कि इस विषय पर जो नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने काम किया है, जनता उसके लिए उन्हें धन्यवाद दे रही है. मगर विपक्ष इस विषय पर खुद भी फायदा लेने के लिए राजनीति कर रहा है. नीतीश कुमार ने आरक्षण के दायरे को बढ़ाने के साथ ही इसको संविधान के 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र को पत्र पहले ही लिख चुके हैं. सरकार अभी भी आशा में है पूरी सुनवाई कर बिहार सरकार के पक्ष में फैसला आएगा. आरक्षण को लेकर आगे क्या कुछ हो सकता है, देखा जाएगा. सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी. 

रेल हादसे पर लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर विजय कुमार चौधरी ने बयान देते हुअ कहा कि रेल हादसे जो हो रहे हैं, वह दुखद बात है. भारत सरकार और केंद्रीय रेल मंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जो कार्य होंगे वह किया जाएगा. झारखंड की कांग्रेस विधायक शिल्पी तिर्की के बिहारी को लेकर विवादित बयान पर कहा कि जेडीयू सभी लोगों के बयान को संज्ञान में नहीं लेती है. उन्होंने कहा कि जेडीयू कोई सरकार का बयान हो या किसी दल का बयान हो उन्हीं बातों पर ध्यान देती है.

शिल्पी तिर्की ने जो बयान दिया है वह उनका व्यक्तिगत बयान है. पार्टी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि ऐसे व्यक्ति के विवादित बयान को मीडिया में जगह ना दें. विभाजित करने वाले बयान गंदे बयानों को मीडिया में जगह नहीं मिलनी चाहिए. तेजस्वी प्रसाद यादव के फिर से बिहार के दौरे पर जाने पर कहा कि कानून व्यवस्था पर बिहार में दौरे पर जा रहे हैं. दौरे पर जाने की क्या जरूरत है घर बैठे भी सवाल उठा रहे हैं. 

'नीतीश कुमार के कद को लोगों ने पहचान लिया'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीमा भारती की मुलाकात पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बीमा भारती से मुख्यमंत्री की मुलाकात पर यह कोई बड़ी बात नहीं है. इसका कोई अर्थ मतलब नहीं है. किसी के मिलने से हमारे दल की स्थिति कम या ज्यादा नहीं होती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कितने कद्दावर नेता है यह लोकसभा चुनाव 2024 ने बता दिया. देश भर में यह माहौल था जदयू को सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है लोकसभा चुनाव में मगर नतीजा ने नीतीश कुमार के पक्ष में आया और लोकसभा में सभी लोगों ने उनके कद को पहचान लिया है.  20 वर्ष पूरा होने वाला नीतीश कुमार सरकार का उसके बावजूद भी कहीं भी विरोध नीतीश कुमार का नहीं होता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'ये बेरोजगार और फेल्योर लोग...', JDU मंत्री ने बता दिया कैसे लोगों से साथ मिलकर प्रशांत किशोर करेंगे राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget