एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर मौसम विभाग का आया अपडेट

Bihar Heatwave: दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव और उष्ण लहर दर्ज की गई. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार वासियों के लिए बारिश को लेकर खुशखबरी दी है.

Bihar Weather Update: पूरे बिहार में वर्षा का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. सोमवार 17 जून से पूरे बिहार में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं. आज शनिवार को राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के 14 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के मौसम में बदलाव होने की संभावना है और प्री मानसून के तहत उत्तर बिहार के 19 जिला एवं दक्षिण पूर्व बिहार के पांच जिले के कुछ-कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम वर्षा की संभावना बन रही है. मौसम विज्ञान पटना केंद्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी इलाके दस्तक देने के संकेत है.

हालांकि प्री मानसून के तहत उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य के कुछ जिलों में पिछले तीन दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है. बीते शुक्रवार को  किशनगंज और अररिया के साथ-साथ पूर्णिया और कटिहार में बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा किशनगंज में 76.01  मिलीमीटर रहा जबकि किशनगंज के ठाकुरगंज में 67.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

14 जिलों में प्रचंड गर्मी

राज्य के दक्षिणी इलाके के 14 जिलों में आज शनिवार को भी गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम इलाके पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में भी तापमान में हल्की कमी लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रहने की संभावना है. राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर और अरवल जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यहां उष्ण लहर, लू और अधिक हीटवेव की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण मध्य बिहार के गया, जहानाबाद, राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा और नवादा में आद्रा दिन के साथ तापमान में वृद्धि और कुछ-कुछ जगह पर हीटवेव और लू की चेतावनी दी गई है.

बक्सर और भोजपुर रहा गर्म

बीते शुक्रवार को दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव और उष्ण लहर दर्ज की गई और तापमान में अत्यधिक वृद्धि रही. इनमें 17 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया और 16 जिलों में हीटवेव के साथ भीषण गर्मी दर्ज की गई. इनमें 8 जिलों में सर्वाधिक हीटवेव दर्ज किया गया. जबकि 8 जिलों में थोड़ी कमी दिखी. 

शुक्रवार को हीटवेव वाले जगह में पटना रहा. यहां एक डिग्री तापमान में बढ़ोतरी के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और हीटवेव के साथ लू दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान बक्सर और भोजपुर में 45.9 डिग्री रहा जबकि औरंगाबाद, गया, रोहतास और राजगीर में 44 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 28 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी में पावर कट से परेशान हैं लोग, RJD कार्यकर्ताओं ने दी सरकार को ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget