एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी में पावर कट से परेशान हैं लोग, RJD कार्यकर्ताओं ने दी सरकार को ये चेतावनी

Power Cuts Problem: महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मेंटेनेंस और केबल फॉल्ट के नाम पर बगैर सूचना के ही विभिन्न इलाकों की बिजली काट दी जा रही है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

RJD Workers Demonstration In Patna: बिहार पिछले 10 दिनों से लगातार भीषण गर्मी की चपेट में है. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में 45 डिग्री से 47 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मी से बचाव के लिए बिजली विभाग को अलर्ट रहने और पूरी बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद पटना समेत कई जिलों में बिजली की समस्या बनी हुई है. बिजली में कटौती होने पर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों की नाराजगी साफ दिख रही है.  

विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से गुस्साए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना के खाजेकलां पादरी के हवेली स्थित विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग और बिजली मंत्री पर के खिलाफ नारेबाजी की. इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बिजली मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की.

आक्रोशित महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मेंटेनेंस और केबल फॉल्ट के नाम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बगैर सूचना के ही विभिन्न इलाकों की बिजली काट दी जा रही है. आरजेडी के पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण भीषण गर्मी में लोगों के बीच त्राहिमाम मचा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं.

चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की चेतावनी

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अविलंब 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर राज्य सरकार से गरीबों को मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग भी दोहराई. साथ ही बढ़े हुए विद्युत शुल्क में कमी लाए जाने की भी मांग की .

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बिहार की इज्जत बेच दी...', प्रशांत किशोर ने बताया समर्थन के बदले नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से क्या मांगा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget