एक्सप्लोरर

Bihar Crime: फिल्मी स्टाइल में शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी, ऐन मौके पर बेतिया पुलिस ने बिगाड़ा खेल

Woman Murder: बेतिया में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के होश उड़ गए, जब एक कार में उन्हें महिला का शव नजर आया. उसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Woman Strangled To Death: बेतिया में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मामला 23 दिसंबर के रात का बताया जा रहा है. हत्या के बाद फिल्मी स्टाइल में शव को ठिकाने लगाने के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर बैरिया थाना क्षेत्र ले जाया जा राहा था, लेकिन ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई और बदमाशों का सारा खेल बिगाड़ गया. 

कार में रखा हुआ था शव 

दरअसल बेतिया पुलिस बैरिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच कर रही थी. इसी बीच एक कार में जो पुलिस ने देखा तो उनके भी होश उड़ गए. पुलिस जवानों ने देखा कि कार में एक शव रखा हुआ है. पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार में बैठे सभी लोगों को को गिरफ्ता कर लिया. 

वहीं मृतका की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के मूसारी वार्ड नंबर 3 निवासी सुनील दास की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी की हत्या गला दबाकर की गई औए शव को कार में रखकर तीन अपराधी चनपटिया से बैरिया पहुंचे थे, तभी वहां जांच में पुलिस ने सभी को पकड़ लिया.

बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि एक महिला की हत्या कर शव को कर में रखकर कुछ बदमाश बैरिया थाना क्षेत्र में ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान कार को चेक किया गया तो एक महिला के शव के साथ तीन लोग बैठे थे. जब उन लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बैरिया पहुंचे थे. पुलिस ने मृतका उर्मिला देवी के देवर के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. 

मायके वालों का क्या है आरोप?

वहीं पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है. सूचना के बाद विवाहिता के पिता संत दास चनपटिया थाना पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी को ससुराल वाले मारपीट कर प्रताड़ित करते थे. उसके ससुराल वालों ने ही गला दबाकर हत्या की है. मृतका के पिता के आवेदन पर चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः पटना में महात्मा गांधी के भजन 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' पर भड़के BJP के लोग, भोजपुरी गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget