एक्सप्लोरर

MapmyIndia: बिहार में ऐप पर मिलेगी ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी, 'मैप माई इंडिया' से करार, पढ़ें काम की खबर

Bihar News: 'मैप माई इंडिया' के बारे में बताया गया कि यह एक स्वदेशी 27 वर्ष पुरानी कंपनी है. इसके जरिए सड़क नेटवर्क की वर्तमान स्थिति, सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी और सामान्य जानकारी दी जाएगी.

MapmyIndia: बिहार के लोगों को अब ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल पाएगी. वेब और मोबाइल आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य होगा. गुरुवार (12 सितंबर) को बिहार पुलिस और 'मैप माई इंडिया' (सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है. इसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी सही समय पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी.

'मैप माई इंडिया' के बारे में बताया गया कि यह एक स्वदेशी 27 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है. लगभग सभी चार चक्का वाहन निर्माता कंपनी के साथ इसका समझौता है. इसके माध्यम से बिहार के लोगों को ट्रैफिक संबंधी सलाहों, सूचनाओं को मानचित्र आधारित पृष्ठभूमि के साथ बिना विलंब के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा.

लोगों को मिलेगी डायवर्सन की भी सूचना

अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने इस ऐप के बारे में बताया कि इसके जरिए सड़क नेटवर्क की वर्तमान स्थिति, सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी और सामान्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. अलग-अलग कारणों से धरना प्रदर्शन, खराब रोड के कारण यातायात डायवर्जन की सूचना भी अपडेट होती रहेगी. राज्य के सभी थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी को डाटा अपलोड करने एवं इससे संबंधित तथ्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. थाना और अन्य सामाजिक संस्थानों के माध्यम से सामान्य लोगों के बीच भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी.

कम दूरी वाला मार्ग किया जाएगा प्रदर्शित

बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से लोग अस्पताल, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, पर्यटक स्थलों के नाम, धार्मिक स्थलों के नाम की भी जानकारी हासिल कर सकेंगे. डायवर्सन की स्थिति में कम से कम दूरी वाले सुरक्षित सड़क मार्ग को प्रदर्शित किया जाएगा. यातायात से संबंधित सूचनाएं यातायात पुलिस और सड़क यात्रियों द्वारा जिलावार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कंपनी के ट्रैफिक इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप को पोस्ट किया जाएगा और उसे सही समय पर मैप पर अपलोड किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में 29 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के सिटी एसपी भी किए गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget