एक्सप्लोरर

बिहार में 29 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के सिटी एसपी भी किए गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

Bihar IPS Transfer Posting: बिहार में नए डीजीपी के आने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो गई है. हाल ही में आलोक राज ने डीजीपी का पदभार लिया है. देखिए लिस्ट कौन कहां गया.

Bihar Police Transfer Posting: बिहार में इन दिनों ट्रांसफर-पोस्टिंग खूब हो रहा है. गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करते हुए एक बार फिर 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. पटना के सभी सिटी एसपी भी इधर से उधर किए गए हैं. इन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए अलग-अलग जिलों में भेजा गया है.

पटना में तीन सिटी एसपी थे. पटना पूर्वी, पटना पश्चिमी और पटना मध्य, इन तीनों का तबादला किया गया है. साथ ही पटना ग्रामीण एसपी का भी तबादला हो गया है. वहीं जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें औरंगाबाद, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, जमुई, नवादा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और शिवहर शामिल हैं. उधर मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के सिटी एसपी भी बदले गए हैं. 

पटना के ग्रामीण एसपी को मिली रोहतास की जिम्मेदारी

बिहार में नए डीजीपी के आने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो गई है. हाल ही में आलोक राज ने डीजीपी का पदभार लिया है. पटना ग्रामीण एसपी रोशन कुमार को रोहतास का एसपी बनाया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना भारत सोनी को नालंदा का एसपी बनाया गया है. पटना मध्य एसपी चंद्र प्रकाश को जमुई का एसपी बनाया गया है, जबकि पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान को नवादा एसपी बनाया गया है.

कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार को (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेलवे विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है. 

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का एसपी बनाया गया है. जमुई के एसपी शौर्य सुमन को पश्चिमी चंपारण बेतिया का एसपी बनाया गया है. रोहतास के एसपी विनीत कुमार को विशेष शाखा पटना के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. नवादा के एसपी अंबरीष राहुल को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है. शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर का एसपी बनाया गया है. लखीसराय के एसपी पंकज कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पटना का एसपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- पहले PK से मिलीं 'पावरस्टार' की पत्नी, अब आनंद मिश्रा से पवन सिंह, 2025 के चुनाव की हो रही तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget