एक्सप्लोरर

Bihar Corona News: मंगल पांडेय का दावा- बिहार में इस बार किसी सुविधा की नहीं होगी कमी, विभाग पूरी तरह से है तैयार

मंगल पांडेय ने कहा कि पिछली बार वेंटिलेटर चलाने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग की जरूरत थी. इस बार वो भी किया गया. दवाओं की जितनी जरूरत है, हम लोगों ने तैयार कर रखी है. इस बार हम बिल्कुल तैयार हैं.

पटना: कोरोना के कहर के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को एबीपी न्यूज से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि साल 2020 में कोरोना देश के लिए बिल्कुल नया था. दोनों लहरों के दौरान आई कठिनाइयों और परेशानियों से हमने सीख ली और उसी हिसाब से हम लोगों ने बेहतर तैयारी करने की कोशिश की. अब तीसरी लहर की चुनौती ओमिक्रोन के रूप में हमारे सामने है. ऐसी स्थिति में जो महत्वपूर्ण है वो ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराना है.

कोरोना टेस्टिंग कभी कम नहीं होने दिया

उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही बचाव का सबसे बेहतर उपाय है. सबने देखा कि बिहार ने इस काम को कितना बेहतर किया. वैक्सीनेशन के मामले में देश के टॉप-5 राज्यों में हम शामिल हैं. अभी तक हमने 10 करोड़ 34 लाख से भी अधिक टीकाकरण कर लिया है. बच्चों को भी तेजी से टीकाकृत किया जा रहा है. कोरोना से बचने का दूसरा उपाय टेस्टिंग था. वो भी हम लगातार करते रहे. हमारे पास एक्टिव केस बहुत कम हो गए थे. लेकिन हमने टेस्टिंग को कभी कम नहीं होने दिया.

Bihar News: घर तक COVID किट पहुंचाएगा विभाग, बाहर निकलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, केवल करना होगा ये काम 

मंगल पांडेय ने कहा कि इन सभी कामों के बीच हमने स्वास्थ्य व्यवस्था को और दुरुस्त किया. ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई गई. सभी अस्पतालों में पीएसए प्लांट लगाए गए हैं. केंद्र सरकार और एनजीओ की मदद से लगभग 125 जगहों पर पीएसए प्लांट लगाए जा चुके हैं. जो हवा से ऑक्सीजन को निकालकर ऑक्सीजन की सप्लाई करता है. पिछली बार भी ऑक्सीजन किसी भी अस्पताल में खत्म नहीं हुआ था. हां, दबाव जरूर बना रहता था. लेकिन इस बार ऐसी व्यवस्था है कि ना अफरा तफरी रहेगी, ना लोगों को ऑक्सीजन की दिक्कत होगी. जितने ऑक्सीजन की आवश्यकता हमें है, उससे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन हम कर रहे हैं.

मैन पावर की नहीं होगी कमी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैन पवार की बहुत ज्यादा जरूरत थी. इसलिए हमने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की. वहीं, कल एक और आदेश जारी किया है कि इसके अतिरिक्त भी यदि किसी हॉस्पिटल में प्रिंसिपल सुपरिटेंडेंट को, किसी जिले में सिविल सर्जन या जिलाधिकारी को और भी किसी प्रकार के मानव बल की जरूरत है तो वे अपने हिसाब से रिक्रूट कर सकते हैं. इसके साथ ही जो जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल हैं, वहां आईसीयू बेड बढ़ाने का भी काम पैरेलेल चल रहा था.

इस बार हम बिल्कुल तैयार

मंत्री ने कहा कि पिछली बार वेंटिलेटर चलाने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग की जरूरत थी. इस बार वो भी किया गया. दवाओं की जितनी जरूरत है, हम लोगों ने तैयार कर रखी है. वहीं, इस बार घर में आइसोलेटेड कोरोना मरीजों के लिए कोरोना किट डाक के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की गई है. इस बार हम बिल्कुल तैयार हैं. हमलोग लोगों की सेवा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश के सपने को पलीता लगा रही हरियाणा की पुलिस! अरवल की ये घटना जानकर चौंक जाएंगे आप

BJP के सूर्य नमस्कार दिवस पर बवाल, JDU MLC बोले- अल्लाह ने पैदा किया सूरज, नहीं कर सकते आराधना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget