एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में मुजफ्फरपुर और नवादा के व्यक्ति की मौत, मजदूरी करने जा रहे थे चेन्नई

Odisha Train Accident News: ओडिशा में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है. इसमें बिहार के लोगों की भी जान गई है. इस हादसे में बिहार के कई जिलों के रहने वाले लोगों की मौत हुई है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर के युवक की ओडिशा में ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. औराई प्रखंड क्षेत्र के एक युवक काम करने को लेकर जा रहा था लेकिन, कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. वहीं, नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के कपसिया गांव निवासी विंदो राय के 40 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय उर्फ मिठू की ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई, उसके परिजन शव लेने के लिए नवादा से ओडिशा के लिए पहुंचे हुए हैं.

शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के एक युवक की ओडिशा में ट्रेन हादसे में मौत हो गई. मृतक के परिजन और ग्रामीण ने बताया कि विकास नाम का शक्स मजदूरी करने के लिए हावड़ा से चेन्नई के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा रहा था लेकिन इस ट्रेन हादसे में उसकी मौत हो गई. रविवार को मृतक का शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि विकास यहां न रहकर बाहर काम करना चाह रहा था, जिसके लिए वह कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा रहा था.

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार 

वहीं, नवादा के कौआकोल प्रखंड के कपसिया गांव निवासी विंदो राय के 40 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय उर्फ मिठू की रेल दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन उसके शव को लाने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे. रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद शव को लेकर मृतक परिजन गांव की ओर रवाना हो गए हैं. सोमवार की दोपहर कौआकोल के कपसिया गांव पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

मां के इलाज के लिए पहुंचा था घर

मृतक के परिजन भोला पासवान उर्फ विरेन्द्र पासवान ने बताया कि शव की पहचान के बाद मृतक की पत्नी गणेश देवी को रेल विभाग के द्वारा साढ़े नौ लाख रुपये का चेक और पचास हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है. बता दें कि अपनी बीमार मां का इलाज करवाने लगभग तीन माह पूर्व चेन्नई से कमाकर कौआकोल गांव आए मिथिलेश मजदूरी करने के लिए फिर से  कोरोमंडल एक्सप्रेस से चेन्नई जा रहा था. मृतक अपने पीछे मां फुलवा देवी तथा पत्नी गणेश देवी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़कर चले गए.

इनपुट- मुजफ्फरपुर से अभिषेक और नवादा से अमन राज

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget