एक्सप्लोरर

Bihar News: मगध विश्वविद्यालय के VC ने किया 30 करोड़ की सरकारी राशि का दुरुपयोग, बताते थे कुछ और करते थे कुछ

जालसाजी एवं आय से अधिक सम्पत्ति जमा करने को लेकर 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. विशेष निगरानी इकाई की अदालत से आदेश प्राप्त कर टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है.

पटनाः बिहार विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. एसवीयू के अपर महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद और मगध विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के विरूद्ध जालसाजी एवं आय से अधिक सम्पत्ति जमा करने को लेकर 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि राजेंद्र प्रसाद ने मगध एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए सामान खरीदी और नियुक्ति आदि के मद में लगभग 30 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है.

70 लाख नकद दस्तावेज भी बरामद

विशेष निगरानी इकाई की अदालत से आदेश प्राप्त कर टीम ने गया स्थित राजेंद्र प्रसाद के निवास कार्यालय एवं गोरखपुर स्थित उनके निजी आवास पर बुधवार की सुबह से तलाशी शुरू की गई. तलाशी के दौरान खरीदी से संबंधित संचिका कार्यालय में न होकर कुलपति के निवास स्थान से मिला, जो संदेहास्पद है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के रामगढ़ ताल स्थित राजेंद्र प्रसाद के घर की तलाशी के दौरान 70 लाख रुपये नकद, लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के गहने और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के अलावा कुछ अन्य कीमती सामान एवं दस्तावेज बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Gaya Road Accident: इमामगंज की सोरहर नदी में स्कॉर्पियो गिरी, 6 लोग जख्मी, प्रत्याशी के बुलाने पर आए थे पंजाब से वोट देने

नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि यह पता चला है कि राजेंद्र प्रसाद ने तत्कालीन वित्तीय पदाधिकारियों पर गलत॑ ढंग से भुगतान करने का दवाब डाला और उनके द्वारा इनकार किए जाने पर उन्हें अपने रसूख का प्रयोग कर विश्वविद्यालय सेवा से बाहर कर दिया. उसके बाद उन्होंने अपने चहेते पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय में पदस्थापित कर उनसे अपने मन मुताबिक भुगतान करवाया.

हर महीने मिलीभगत से किया जाता गबन

तलाशी के दौरान यह भी पता चला की विश्वविद्यालय परिसर में मात्र 47 गार्ड कार्यरत हैं जबकि 86 के लिए भुगतान राशि की निकासी की जा रही है और देय राशि की तुलना में बहुत ही कम राशि का भुगतान किया जाता है. वहीं बाकी राशि का दुरुपयोग आपसी मिलीभगत से हर महीने गबन किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: महात्मा गांधी को लेकर कंगना रनौत के बयान पर क्या बोले अश्विनी चौबे? एक-एक कर बताए वीरों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget