एक्सप्लोरर

मधुबनी में एसपी की बड़ी कार्रवाई, SI जीतेन्द्र कुमार सहनी को कर दिया सस्पेंड

बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे. पिछले चार दिनों में हुए 3 निलंबन को उनके आदेश के आलोक में हुई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. 

Madhubani News: मधुबनी के हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी को एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. मधुबनी पुलिस के अनुसार 30 मई 2025 को हरलाखी थाना कांड 106/25 दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. थानाध्यक्ष का कांड के अभियुक्त के साथ अनुचित बातचीत करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी का निलंबन हुआ.

4 दिनों में तीन पुलिसकर्मी निलंबित 

मधुबनी पुलिस के जरिए जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को जिले के हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी को मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. थानाध्यक्ष का कांड के अभियुक्त के साथ अनुचित बातचीत करने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कराई. जांच में थानाध्यक्ष हरलाखी थाना कांड के अभियुक्त से अनुचित बातचीत करते हुए पाया गया. मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के जरिए कठोर कार्रवाई करते हुए एसआई जितेंद्र सहनी थानाध्यक्ष हरलाखी थाना को निलंबित किया गया.

बीते चार दिन शनिवार (3 मई) से मंगलवार (6 मई) के बीच 2 थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं. बीते दिनों बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और भ्रष्टाचार एवं अपराध से संबंध रखने वाले कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था. पिछले चार दिनों में हुए 3 निलंबन को उनके आदेश के आलोक में हुई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. 

आपको बता दें कि झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र स्थित मैवी टोला में 26 अप्रैल की रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर दो सगे किराना व्यापारी भाइयों के घर पंद्रह से बीस की संख्या में पहुंचे डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. डकैतों ने गृहस्वामीयों के घर पर जमकर लुटपाट की थी और घर के लोगों को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया था.

इस घटना को लेकर लखनौर थानाध्यक्ष रेनू कुमारी ने गंभीर गलती करते हुए डकैती की घटना को चोरी की घटना बना कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के बाद लखनौर थानान्तर्गत ग्राम मैवी में हुई घटना के प्राथमिकी में न्यूनिकरण करने पर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी को निलंबित किया था.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के जरिए एसआई संतोष कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कारवाई करने की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने संतोष कुमार को कार्य में अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया. इसके अलावा इनका भू-माफिया एवं बालू माफियाओं के साथ साठगांठ एवं थाना के बाहर अन्य तरह के गलत संलिप्त रहने की बात कही गई है.  

पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश

हाल ही में बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और भ्रष्टाचार एवं अपराध से संबंध रखने वाले कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था. इसी निर्देश के तहत जिले भर में यह कार्रवाई की गई है, जिसके तहत लखनौर एवं हरलाखी थानाध्यक्ष और जयनगर थाना में पदस्थापित एसआई का भी निलंबन हुआ है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'मुसलमान लालटेन में किरासन तेल बनकर...', अररिया में RJD पर प्रशांत किशोर का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget