एक्सप्लोरर

Madhubani News: मधुबनी में नाबालिग से रेप मामले में 4 को उम्र कैद की सजा, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगा

Madhubani Civil Court: मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र में पांच सितंबर 2022 की रात को घटना हुई थी. इसी मामले में अब कोर्ट का फैसला आया है. जानिए क्या है पूरी खबर.

Madhubani Civil Court News: मधुबनी सिविल कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के तहत मंगलवार (21 मई) को बहस के दौरान एडीजे 7 दिवेश कुमार ने नाबालिग लड़की से रेप मामले में चार अभियुक्त को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई. सजा के साथ हर अभियुक्त पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. रेप की घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के वकील ने बताया कि हरलाखी थाना क्षेत्र में पांच सितंबर 2022 की रात में नाबालिग लड़की अपने घर से कसेरा गांव में मेला देखने गई थी. पीड़ित शौच के लिए मेले से बाहर निकली तो कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया था और एक स्कूल की छत पर बारी-बारी से रेप किया था. पीड़िता के चिल्लाने पर मेला देखने आए हुए कुछ लोग आवाज सुनकर स्कूल की तरफ दौड़ पड़े थे. लोगों को स्कूल की तरफ आते देख तीनों-चारों लड़के लड़की को छोड़कर भागने लगे. हालांकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया था.

लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर भाग रहे जिस लड़के को पकड़ा उसका नाम मो. जफर अंसारी था. उसे पकड़ने के बाद लोगों ने लड़की के परिवार वालों को बताया. सूचना के बाद पीड़िता के परिजन भी पहुंच गए थे. इसके बाद आरोपित लड़के को पकड़कर परिजन अपने घर लेकर पहुंचे. अगले दिन पीड़िता की मां ने हरलाखी थाने को सूचना दी. थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपित को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया. 

...और सुनाई गई उम्र कैद की सजा

इस मामले में पुलिस ने हरलाखी थाने में कांड संख्या 273/22, 376(D) दर्ज किया था. एक लड़के के पकड़े जाने के बाद बाकी भी पकड़े गए. मंगलवार को एडीजे 7 दिवेश कुमार ने चार अभियुक्तों को उम्र कैद की सुनाई सजा. सब पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया. बता दें कि इसी लड़की की बड़ी बहन के साथ भी इस तरह की घटना हुई थी. इस मामले में भी पांच सितंबर को कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है. पांच सितंबर से पहले कुछ दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरा के युवक का ईरान में अपहरण! विदेश में नौकरी का लालच देकर बनाया बंधक, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget