एक्सप्लोरर

प्यार तूने क्या किया! पटना में Facebook लाइव के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड, जाते-जाते कहा- बाबू दवाई लेती रहना

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सरदार परमजीत सिंह के रूप में की गई है. मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर ही देखा जा रहा है.

पटनाः वर्षों प्यार करने के बाद प्रेमी-प्रेमिका में से जब कोई एक पीछे हट जाए तो यह दूसरे की जान पर भी बन आता है. पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के गेस्ट हाउस में बीते रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. चौक थाना क्षेत्र के बाललीला गुरुद्वारा के अधीन बने एनआरआई गेस्ट हाउस के रूम नंबर-107 में फेसबुक लाइव करने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वजह थी कि उसका प्यार अधूरा रह गया था. जाते-जाते उसने अपनी प्रेमिका से इतना जरूर कहा कि अपना ख्याल रखना और बाबू दवाई लेती रहना.

घटना की सूचना मिलते के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कादरगढ़ के रहने वाले सरदार परमजीत सिंह के रूप में की गई है. इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर ही देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. परमजीत सिंह पर्यटक के रूप में गेस्ट हाउस में कई दिनों से ठहरा हुआ था. वह दिल्ली गुरुद्वारा में ग्रन्थि था. वहीं प्रवचन देता था. रविवार को 11 बजे दिन में ही गेस्ट हाउस में आया था. दिन भर सिमरन से मिलने का प्रयास किया. सिमरन ने मिलने से इनकार कर दिया तो जान दे दी. 

पढ़ें फेसबुक लाइव की कुछ बातें

"मैं दुनिया में किसी चीज को नहीं हारा, लेकिन एक ही चीज है वह है मेरा प्यार जो मुझे हरा देता है. सबकुछ बढ़िया चल रहा था. मम्मी को, घर में सबको पता था. रिश्ते के लिए भी सब तैयार थे. गलती बस इतनी थी कि बीच में कुछ दिनों के लिए थोड़ी सी दूरी हो गई थी. मैंने नवंबर में कॉल किया तो कहा कि अब मैं कोई बात नहीं कर पाउंगी क्योंकि मम्मी ने फोन देख लिया है. मम्मी ने मना किया है. मैंने सोचा कि चलो कुछ नहीं, कुछ दिनों के बाद माहौल ठीक होगा, लेकिन उसके बाद उसका कोई कॉल नहीं आया. मैं दिन रात उसे फोन करता रहा. आप कॉल लिस्ट देखेंगे तो हर पांच मिनट के बाद उसे मैं कॉल करता था. उसने मेरा एक कॉल नहीं चेक किया. मैं एक तारीख को उससे मिलने के लिए गया, लेकिन वह आई ही नहीं. उसकी एक फ्रेंड प्रीति ने फोन चेक किया तो उसने कहा कि दीदी पेपर देने गई है. दस तारीख को वह आएगी तो मैं बात करा दूंगी. जब मैं दस तारीख को फोन किया तो मेरी कोई बात नहीं कराई गई."

"सबकुछ ऐसे ही चलता रहा मैं फिर भी कॉल रहता रहा, समझा कि कोई ना कोई मजबूरी होती है. एक फरवरी को थोड़ी सी बात हुई. बस इतना कहा कि अपना ख्याल रखना और फोन काट दिया. उसके बाद भी मैं बात करना चाहता रहा. फिर मैं कहा कि मिलना चाह रहा लेकिन कोई बात नहीं सुनी. मैं बीच में मरने से बच गया लेकिन इसपर भी कोई कॉल नहीं आया. मैं रोज रोता रहा. मैं दूसरों को अपना हंसा हुआ चेहरा दिखा कर रोज रोता रहा. मैं उससे मिलने के लिए बहुत कुछ करता रहा. दो-दो दिन आसनसोल रहा कि चोरी-छिपे आएगी, स्कूल-कॉलेज आएगी और मिलेगी लेकिन नहीं आई. पता लगा कि वो दुर्गापुर है तो वहां गया. बस एक बार मैं उसका चेहरा देखना चाहता था. आज पता चला कि वो पटना साहिब गुरुद्वारा आई है. मैं पटना साहिब आया लेकिन उसने मुड़कर भी नहीं देखा. कोई बात नहीं की और कह दिया कि कोई रिश्ता नहीं रखना. मैं एक तुम्हें (प्रेमिका को) कहना चाहूंगा कि अपना ख्याल रखना. खुश रहना. घर बसा लेना. बहुत कुछ होगा तुम्हारे पास. पैसा, पढ़ाई-लिखाई बहुत ऊंची कर रही हो. अपनी लाइफ में खुश होकर जीना. मैं आखिरी में बस यही कहना चाहूंगा कि प्यार के चक्कर में नहीं पड़ो यार. अपनी जिंदगी संवार लो. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. आज भी प्यार करता हूं. आज भी और मरने के बाद भी प्यार करता रहूंगा. मेरी सिमरन को कोई कुछ नहीं कहेगा. बाबू अपना ख्याल रखना. दवाई लेती रहना."

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में मिले कोरोना के 11 नए केस, आज पटना जिले में नहीं होगा टीकाकरण

Bihar Crime: सिवान में सुबह-सुबह हत्या से सनसनी, यात्री को चाकू गोदकर मार डाला, टिकट से हुई पहचान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget