एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सिवान में सुबह-सुबह हत्या से सनसनी, यात्री को चाकू गोदकर मार डाला, टिकट से हुई पहचान

Siwan News: नगर थाना क्षेत्र के चिक टोली मोड़ के समीप लोगों ने देखा शव जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. आशंका जाहिर की जा रही है कि लूटपाट के विरोध में यात्री की हत्या की गई है.

सिवानः नगर थाना क्षेत्र के चिक टोली मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे एक यात्री की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. उसके पास से मिले ट्रेन के टिकट के अनुसार वह सिवान से यूपी के बस्ती जाने वाला था. हालांकि उसके टिकट पर एक 15 वर्ष की लड़की का भी नाम है, लेकिन घटना स्थल पर वो नहीं दिखी. सुबह-सुबह इस वारदात को अंजाम देने के बाद चिक टोली मोड़ के आसपास हड़कंप मच गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लोग अपने कार्य से निकले ही थे तो चिक टोली मोड़ के पास खून से लथपथ हालत में एक शख्स को देखा. उसे देखकर लोगों ने नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. सुबह-सुबह इस तरह की घटना हो गई और पुलिस को खबर तक नहीं हुई. अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिवान में पुलिस पेट्रोलिंग का हाल क्या है. आशंका जाहिर की जा रही है कि लूटपाट के विरोध में यात्री की हत्या की गई है.

कई जगहों से निकल रहा था खून

बता दें कि घटना सिवान स्टेशन से कुछ ही दूरी की है. वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. यात्री के गर्दन, मुंह और कई अन्य जगहों से निकल रहे खून को देखकर यह लग रहा था कि उसे कई बार चाकू मारा गया होगा.

यात्री के पास एक बैग पड़ा था, जिसमें कपड़े थे. उसके पास से 30 अगस्त का टिकट मिला जो सिवान से बस्ती तक का था. टिकट और आधार के अनुसार उसकी पहचान बड़हरिया थाना के कोइरिगवां निवासी दुखन यादव के पुत्र दुलारचंद यादव के रूप में हुई है. घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान चाकू से गोद कर यात्री की हत्या की होगी.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः दरभंगा के इंजीनियर के घर से और 49 लाख रुपये मिले, प्रॉपर्टी के कागजात भी किए गए बरामद

Bihar Corona Update: बिहार में मिले कोरोना के 11 नए केस, आज पटना जिले में नहीं होगा टीकाकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget