एक्सप्लोरर

Banka Love Story: बांका में प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, मंदिर में करवा दी शादी

Bihar News: मामला रजौन थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों प्रेमी युगल को एक साथ देख लिया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़कर रजौन थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

Banka Love Story: बांका के रजौन में शुक्रवार की देर रात्रि में हुई शादी की चर्चा जोरों पर है. दरअसल, बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत मेहरपुर गांव के एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने रजौन प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव आया हुआ था. जहां परिजनों ने दोनों प्रेमी युगल को एक साथ देख लिया और दोनों को पकड़कर रजौन थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. वहीं, इसके बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को समझा-बुझाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने दोनों की सहमति के बाद मंदिर में शादी करा दी.

परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मिली जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड के मेहरपुर ग्राम निवासी बालकिशोर दिवाकर का पुत्र रमन कुमार का रजौन प्रखंड के नीमा गांव की एक युवती के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह अक्सर चोरी-चुपके अपनी प्रेमिका से मिला करता था. इधर, इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी हो गई थी. इसके बाद उसके परिजन मौके के तलाश में थे. इसी क्रम में शुक्रवार को परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ते हुए रजौन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों से बातचीत कर दोनों प्रेमी युगल को उन्हें सौंप दिया.

क्षेत्र में चर्चा विषय बना है यह शादी

वहीं, शुक्रवार की देर रात्रि प्रेमी युगल और उनके परिजनों की आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी रजौन बाजार स्थित राजवनेश्वरनाथ धाम मंदिर में करा दी गई. जिसके बाद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी. 

ये भी पढे़ं: Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य का नामांकन स्वीकार हुआ है या नहीं? BJP की शिकायत के बाद मची खलबली, जानिए सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget