एक्सप्लोरर

Lok Sabha Speaker Election: 'ओम बिरला के नाम से...', स्पीकर पद पर छिड़ी जंग के बीच संजय जायसवाल का बड़ा बयान

Sanjai Jaiswal on Lok Sabha Speaker Election: संजय जायसवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सामान्य ज्ञान की बहुत ज्यादा कमी है, या वह चाहते ही नहीं हैं कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने.

Lok Sabha Speaker: लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जंग छिड़ गई है. बुधवार (26 जून) को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है. लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सहमति न बन पाने के बाद विपक्ष ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. के सुरेश विपक्ष के स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे. उधर, एनडीए की ओर से लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस पूरे मामले में अब बीजेपी सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को निशाने पर लिया है.

संजय जायसवाल ने कहा, "हम सर्वसमत्ति चाहते थे. आज भी इंडिया गठबंधन के किसी व्यक्ति को ओम बिरला के नाम से किसी को कोई एतराज नहीं है. आज भी वह यह नहीं कह रहे हैं कि ओम बिरला के नाम पर या उनके अध्यक्ष बनने से कोई एतराज है. वह चाह रहे हैं कि जो चुनाव अभी हो ही नहीं रहा है, जिस चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, वह डिप्टी स्पीकर के बारे में आज ही घोषणा की जाए."

'इंडिया गठबंधन में सामान्य ज्ञान की बहुत ज्यादा कमी'

आगे बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "जब अधिसूचना जारी होगी तो जाहिर बात है कि अध्यक्ष अगर सर्वसम्मति से चुना जाता है तो उपाध्यक्ष भी सर्वसम्मति से चुना जाएगा लेकिन आज ही यह घोषणा यह बताता है कि इंडिया गठबंधन में सामान्य ज्ञान की बहुत ज्यादा कमी है, या वह चाहते ही नहीं हैं कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने. वह एक गुट विशेष बनकर हर तरह का प्रेशर और ब्लैकमेलिंग चाहते हैं."

संजय जायसवाल ने कहा कि आज अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है. मैं सभी इंडिया गठबंधन के नेताओं से अपील करता हूं कि कृपया कर सर्वसमत्ति बनाएं जिससे सदन की गरिमा बनी रहे. जब डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा जाहिर बात है हम उसमें भी सर्वसमत्ति बनाएंगे. सांसद ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने के नाम पर भड़के प्रशांत किशोर, CM पद को लेकर साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget